जालंधर में सुबह 7 बजे के करीब फगवाड़ा गेट स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों का बाजार दुकानदारों ने खोल दिया। दरअसल, रविवार को ही डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा ने एसी, कूलर आदि की दुकानें सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक खोलने की छूट देने का ऐलान किया था। हालांकि बाद में भीड़ ज्यादा बढ़ने के चलते पुलिस ने बाजार को बंद करवा दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें