मंगलवार, 12 मई 2020

गुड़गांव: लक्षण नहीं दिखने पर 10 दिन बाद भी डिस्चार्ज होने को तैयार नहीं

कोविड मरीजों के लिए नई गाइडलाइन के मुताबिक, हल्के लक्षण वाले मरीजों को 10 दिनों में अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकेगा। लेकिन, गुड़गांव में एडमिट दो नर्स इस बात पर अड़ गई कि जब तक उनकी दो रिपोर्ट निगेटिव नहीं आएगी, तब तक वह डिस्चार्ज नहीं होगी। मामला सेक्टर-9 स्थित ईएसआई अस्पताल का है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और नर्सों को जैसे-तैसे समझाकर अस्पताल से छुट्टी दी गई। ईएसआई अस्पताल में करीब 70 पेशेंट एडमिट हैं। इनमें से कई पेशेंट को 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं। कई मरीजों में कोरोना के लक्षण भी नहीं है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES