सोमवार, 11 मई 2020

चीन के शुलान में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले

चीन के शुलान शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले बढ़ने के बाद लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. सरकारी मीडिया के मुताबिक़ बीते 24 घंटे में यहाँ संक्रमण के 11 मामले सामने आये हैं. ये सभी लोग कपड़े धोने वाली एक महिला के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं.


45 साल की महिला से संक्रमण उनके पति, बहन और परिवार के दूसरे सदस्यों में पहुँचा. महिला की कोई हालिया ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. शहर की सभी सार्वजनिक जगहों को बंद कर दिया गया है और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घर में रहने की अपील की है. इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन पर रोक लगा दी गई है.


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES