सोमवार, 11 मई 2020

अमरीका में 80 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत

न्यूयॉर्क में नर्सिंग होम्स में भर्ती मरीज़ों की देखभाल के लिए कुछ नए नियम जारी किए गए हैं. अमरीका में करीब 80 हज़ार लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है जिनमें से सबसे अधिक न्यूयॉर्क में हैं. व्हॉइट हाउस ने कोरोना संक्रमण की वजह से प्रभावित लोगों को आर्थिक राहत देने की योजना को लेकर रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स से कांग्रेस में बातचीत की अनौपचारिक शुरुआत की है. हालांकि वो यह चिंता भी जता रहे हैं कि केंद्र से आने वाला कोई भी पैसा अब शर्तों के साथ दिया जा सकता है.


कनाडा में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या रविवार को 2.2 फ़ीसदी बढ़कर 4728 हो गई. सरकारी स्वास्थ्य एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण शुरू होने के बाद रोज़ाना के मामलों में यह सबसे बड़ी गिरावट है.


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES