मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

उद्धव ठाकरे को एमएलसी मनोनीत करने से कौन रोक रहा है?

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार का 6 महीने का कार्यकाल मई में पूरा होने वाला है। इस बीच गवर्नर कोटा से मुख्यमंत्री ठाकरे के विधान परिषद में प्रवेश में हो रही देरी को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने राज्यपाल को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने सोमवार को सवाल उठाया कि आखिर सीएम ठाकरे को विधान परिषद के लिए मनोनीत करने की राज्य मंत्रिमडल की सिफारिश को मंजूरी देने से राज्यपाल को कौन रोक रहा है?


राउत ने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की बीजेपी से नजदीकी किसी से छिपी नहीं है लेकिन यह राजनीति करने का वक्त नहीं है। रविवार को राउत ने ट्वीट करके भी राज्यपाल पर निशाना साधा था। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि राजभवन को साजिश का केंद्र नहीं बनना चाहिए। याद रखिए, इतिहास उन लोगों को नहीं बख्शता है जो असंवैधानिक व्यवहार करते हैं। राउत ने उम्मीद जताई है कि 7 मई के बाद भी उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम बने रहेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES