मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

तमिलनाडु: डॉक्टर को दफ़नाने से रोकने वाले 20 लोग गिरफ़्तार

तमिलनाडु में एक जाने-माने डॉक्टर को दफ़नाए से रोकने के लिए हिंसा के मामले में कम से कम 20 लोगों गिरफ़्तार किया गया है. डॉक्टर सिमॉन हर्क्युलस की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई थी. रविवार रात जब उन्हें दफ़नाने के लिए क़ब्रिस्तान ले जाया गया तो भीड़ ने उनके परिवार पर लाठियों और रॉड से हमला किया.


पुलिस का कहना है कि आस-पास के लोग इस बात को लेकर चिंतित थे कि उनके इलाके में डॉक्टर को दफ़नाए जाने से संक्रमण के प्रसार का ख़तरा बढ़ सकता है. भीड़ इतनी हिंसक हो गई थी कि डॉक्टर सिमॉन के एक दोस्त को उन्हें सोमवार सुबह चुपचाप उनका शव बिना किसी परिजन की मौजूदगी में दफ़नाना पड़ा.


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES