गुरुवार, 16 अप्रैल 2020

टीके और इलाज के लिए और फंड की जरूरत: यूरोपीय संघ आयोग

यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने कहा कि कोरोना के इलाज और इसका टीका विकसित करने के लिए और ज्यादा फंड की जरूरत है। लेयन ने बुधवार को ट्वीट किया, “मैं पूरी तरह से सहमत हूं कि हम केवल एक साथ काम करके इस वायरस को हरा सकते हैं। हमें इलाज और टीके के लिए फंड की जरूरत है। इसको लेकर मैंने 4 मई को एक ऑनलाइन संकल्प सम्मेलन की मेजबानी करने का फैसला किया। मुझे उम्मीद है कि दुनियाभर के देश और संगठन इसमें योगदान करेंगे।”


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES