जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 2,600 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां अब तक कुल 30 हजार हजार 844 जान गई है। देश में बुधवार को 30 हजार 206 केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख 38 हजार 111 हो गई है। सबसे ज्यादा संक्रमित न्यूयॉर्क में कुल 11 हजार 586 मौतें हो चुकी हैं, जबकि यहां दो लाख 14 हजार 648 केस की पुष्टि हो चुकी है। बीबीसी के मुताबिक, ट्रम्प ने व्हाइट में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा- डब्ल्यूएचओ का फंड रोके जाने की आलोचना की गई। दूसरे देशों ने संगठन का साथ दिया और उस पर भरोसा जाताया। किसी और देश ने कोई पाबंदी नहीं लगाई। सभी जानते हैं कि इटली, स्पेन और फ्रांस में क्या हुआ। संगठन से गलती हुई है और शायद इसे वे जानते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें