दौर. न्यू गौरी नगर में विवाद के बाद पति ने पत्नी को पीट दिया। प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने पुलिस को कॉल कर दिया। समझाने पहुंचे सिपाही पर भी पति ने डंडे से हमला कर दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है। हीरानगर पुलिस सिपाही कुणाल गुप्ता की रिपोर्ट पर न्यू गौरी नगर में रहने वाले रमेश सिंह कुश्वाह के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा व मारपीट का केस दर्ज किया है। वहीं, रमेश की पत्नी की रिपोर्ट पर दहेज प्रताडना की एक और एफआईआर दर्ज की है। रिंकी ने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। वह उसे मानसिक और शारीरिक दोनों ही तरह से प्रताड़ित करता है। मंगलवार को भी वह उसे पीट रहा था। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिपाही कुणाल वहां पहुंचा और रमेश को समझाने लगा। रमेश नहीं माना और उसने सिपाही को भी डंडे से पीटना शुरू कर दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें