इंदौर. शहर में लगातार पैर पसार रहे कोरोना से निपटने में पुलिस और प्रशासन हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। लेकिन, अभी भी लोग इनके सामने परेशानियां खड़ी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में सामने आया। यहां के किंग्स पार्क मैरिज गार्डन, जिसे क्वारैंटाइन सेंटर बनाया गया है। वहां से बुधवार दोपहर को 8 संदिग्ध युवक भाग निकले। जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और 3 युवकों को तो रात में ही किशनपुरा पुल से पकड़ लिया, जबकि बाकी 5 की तलाश की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें