नोएडा। सन 1976 के समय कांग्रेस सरकार के श्री संजय गांधी की परिकल्पना से तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नारायण दत तिवारी द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों की कृषि भूमि का अधिग्रहण कर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की गई ! उसके बाद नोएडा ने प्रदेश में औद्योगीकरण के नए आयाम बनाये।
फेडरेशन ऑफ़ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने नोएडा के 44 वे स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपतियों ने सन 1976 से बहुत बड़ी मात्रा में निवेश किया जिससे सम्पूर्ण भारत के लोगों ने औद्योगिक,व्यावसायिक, संस्थागत,आवासीय आदि क्षेत्रों में निवेश कर इस क्षेत्र को चमन बना दिया ! आज नोएडा क्षेत्र के वासी नोएडा पर गर्व महसूस करते है। नोएडा उतर प्रदेश का सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला क्षेत्र है और आने वाले समय में क्षेत्र का और भी विकास होगा तथा नोएडा के विकास में यहाँ के गांव वासियो, निवासिओं, व्यापारिओं, अधिकारिओ, पुलिस प्रशासन सहित तमाम उद्योग लगाने वालो बहुत ही सयोग रहा है और इन्ही के सयोग से नोएडा प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें