नोएडा के 44 वें स्थापना दिवस पर देश,प्रदेश एवं नोएडा वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए MSME के अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा ने कहा कि प्रदेश सरकार,नोएडा प्राधिकरण,अन्य सरकारी विभाग ,उद्यमी ,व्यापारी एवम् अन्य नोएडा के सभी निवासी आदि नोएडा के स्थापना दिवस को बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से मनाते आए हैं परन्तु इस 44वें स्थापना दिवस के मौके पर COVID 19 का साया पड़ने के कारण सम्पूर्ण विश्व के साथ साथ भारत पर भी महामारी के प्रकोप के चलते नोएडा में भी खुशी के समारोह मनाए जाने भी पूर्ण तया बन्द कर देने की मजबूरी हो गई ! इतिहास के पन्नों में नोएडा के स्थापना की तिथि स्वर्ण अक्षरों में अंकित है ! समय एक जैसा नहीं रहता अगले वर्ष मौका धूम धाम से मनाने का भी आयेगा !
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें