शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020

पाकिस्तान इस दौर में भी आतंकी साजिशों से बाज नहीं आ रहा: आर्मी चीफ

आर्मी चीफ जनरल नरवणे के मुताबिक, कोरोना महामारी के दौर में भी पाकिस्तान आतंकी साजिशों से बाज नहीं आ रहा। जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुनिया को कोरोना से निपटने के लिए दवाईयां निर्यात कर रहा है। लेकिन, पाकिस्तान अब भी आतंकवाद के एक्सपोर्ट में व्यस्त है। बता दें कि कुछ दिन पहले भारतीय सेना ने पीओके के दुंधियाल इलाके में आतंकियों के लॉन्च पैड्स तबाह कर दिए थे। 
एक अप्रैल को केरन सेक्टर में कुछ आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। भारतीय सेना ने इस साजिश को नाकाम करते हुए पांच आतंकियों को मार गिराया था। बाकी पाकिस्तान की सीमा में वापस भाग गए थे। 



कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...