शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020

भाजपा नेता बबीता फोगाट ने जमातियों को जाहिल कहा

पानीपत. कोरोनावायरस की लड़ाई के बीच पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट ने जमातियों पर ट्वीट करके विवाद पैदा कर दिया है। ट्वीट के बाद बबीता फोगाट सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, फोगाट ने जमातियों को जाहिल कहते हुए ट्वीट किया था। अब ट्रोल होने पर बबीता ने वीडियो जारी कर कहा- मैं अपने ट्वीट पर कायम हूं, जिन्हें सच सुनने में प्रॉब्लम हैं, वे सच सुनने की आदत डाल लें। दरअसल, हरियाणा में अब तक कुल संक्रमित का आंकड़ा 207 पहुंच गया। इसमें 121 ऐसे हैं जिनका जमात से कनेक्शन हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES