आम्रपाली प्रिंसले स्टेट सेक्टर 76 में करोना जैसी महामारी से लड़ने का एक सफल प्रयास किया गया, जिसमें पुलिस प्रशासन और फ़ायर प्रशासन की तरफ़ से उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में सोसाइटी को sanitise करने की पहल की है । इस संयुक्त अभियान में सम्मिलित हुए उच्च अधिकारी श्री रणविजय सिंह ( Addl DCP)श्री विमल कुमार सिंह (ACP)श्री अरुण कुमार सिंह (CFO Fire)और श्री संजीव कुमार जी फ़ायर विभाग से उपस्थित रहे।
इस अभियान के तहत सोसाइटी के अंदर का ओपन एरिया को sanitise किया गया।इसमें फ़ायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां उपस्थित रहीं । उपस्थित समस्त फ़ायर कर्मचारियों का और पुलिस कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने के लिए सभी Princely नागरिकों ने अपनी अपनी बालकनी से फूल बरसाए तालियाँ बजाईं और घंटियाँ बजा कर प्रोत्साहित किया।यह वह लोग थे जो निरंतर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं और इस कठिन घड़ी में अपने आप को ख़तरे में डाल कर हम लोगों को सिर्फ़ एक ही बात कह रहे हैं कि हम लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें और सरकार के द्वारा प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशों का सख़्ती से पालन करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें