मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

मुंबई में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पार

महाराष्ट्र के मुंबई, नासिक और पुणे में कोरोना महामारी लगातार बढ़ रही है। मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 3032 तक पहुंच गई है। वहीं, पुणे रीजन में 663 लोग संक्रमित हैं। नासिक के मालेगांव में भी संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक 95 पॉजिटिव मिले हैं, इनमें 85 मालेगांव के हैं। राज्य में मंगलवार को संकमण के 10 नए मामले सामने आए, इसे मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या 4676 तक पहुंच गई है। वहीं, सोमवार को राज्य में संक्रमण से नौ लोगों की मौत हुई थी, जिसे मिलाकर अब तक प्रदेश में संक्रमण से 232 लोगों की जान जा चुकी है। अकेले मुंबई में 139 लोगों की मौत हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES