शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020

कोरोना से मध्य प्रदेश में मरने वालों की संख्या 65 हुई

नई दिल्ली. देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 466 पर पहुंच गई। शुक्रवार को गुजरात में दो संक्रमित मरीजों की जान चली गई। अब तक राज्य में 38 लोग दम तोड़ चुके हैं। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, राजस्थान के जोधपुर और मध्य प्रदेश के इंदौर में भी 1-1 संक्रमितों की मौत हुई। मध्यप्रदेश में गुरुवार को भी 9 लोगों की जान जाने की खबर आई। इनमें 8 मौतें इंदौर में हुईं। वहीं, भोपाल में हमीदिया अस्पताल में 11 अप्रैल को मृत जहांगीराबाद निवासी यूनुस खान की गुरुवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इस तरह राज्य में अब तक 65 मौतें हो चुकी हैं। इंदौर में 48, भोपाल में छह, उज्जैन में छह, खरगोन में तीन, छिंदवाड़ा और देवास में एक-एक मरीज की जान गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES