नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 हजार 521 हो गई है। गुरुवार को संक्रमण के 1 हजार 59 नए मामले सामने आए। देश में इस बीमारी के मरीजों का यह एक दिन में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 13 अप्रैल को सबसे ज्यादा 1 हजार 242 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को 82 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 38 मरीज राजस्थान में और 24 पश्चिम बंगाल में मिले हैं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 13 हजार 387 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 11 हजार 201 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 हजार 748 ठीक हो चुके हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें