सोमवार, 20 अप्रैल 2020

कोरोना को हराने वाली स्मृति बनीं गुजरात की पहली प्लाज्मा डोनेटर

कोरोनावायरस की चपेट में आईं अहमदाबाद की 21 साल की नियोमी शाह को 32 दिन बाद अस्पताल से छुट्‌टी मिली है। वे अहमदाबाद में पॉजिटिव पाई गईं पहली मरीज थीं। उनके बाद अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों को छुट्‌टी मिल गई, लेकिन उनकी अस्पताल में रहने की अवधि बढ़ती ही गई। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव आ रही थी, लेकिन संक्रमण के कोई भी लक्षण स्पष्ट नहीं दिखते थे। शुक्रवार को जब रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिली। अहमदाबाद के एसवीपी अस्पताल में भर्ती नियोमी शाह ने बताया कि अस्पताल से भले ही मुझे छुट्‌टी मिल गई है, लेकिन अगले 14 दिन मुझे बहुत ख्याल रखना है। 32 दिन बाद मैंने घर का खाना खाया, इसकी मुझे खुशी है। स्मृति के लिए डॉक्टर्स सुपर हीरो हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES