ओटावा. कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत में सोमवार को पुलिस की वर्दी पहने बंदूकधारी ने 16 लोगों की हत्या कर दी। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए। घटना में हमलावर भी मारा गया। हालांकि, पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की जानकारी दी थी। हमलावर की पहचान 51 साल के गैबरियल वोर्टमैन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने प्लानिंग के तहत फायरिंग की घटना की अंजाम दिया है। वह पोर्टपिक्यू में अक्सर रुकता था। उसने अपनी कार को पुलिस की कार की तरह करवा रखा था। साथ ही उसने पुलिस की यूनिफार्म भी पहन रखी थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें