सोमवार, 20 अप्रैल 2020

अमेरिका में अगस्त तक 60 हजार मौतों का अनुमान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तो कारोबारी गतिविधियां जल्द शुरू करने के पक्ष में हैं लेकिन कोरोना वायरस के फैलाव में कोई गिरावट नहीं आई है। यह बड़े शहरों, उपनगरों से अब ग्रामीण क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है, अगले साल तक स्थिति गंभीर रह सकती है। मौतों की संख्या का भी निश्चित अनुमान नहीं है। नया अनुमान 60 हजार मौतों का है। मार्च में 17 लाख मौतों की आशंका जताई जा चुकी है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने स्वास्थ्य और संक्रामक बीमारियों के 20 विशेषज्ञों से स्थिति के संबंध में चर्चा की है। कुछ लोगों की राय है कि स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए सावधानी से कारोबार शुरू करना होगा, बड़े पैमाने पर टेस्टिंग, कारगर इलाज, स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त संसाधन मुहैया कराने और प्रभावी वैक्सीन बनाने जैसे उपाय करने होंगे। फिर भी, अगले साल के अंधकारमय होने की भविष्यवाणी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। कई राज्यों के ग्रामीण इलाकों से संक्रमण फैलने के समाचार हैं। 



कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES