कनाडा में 24 घंटे में 160 लोगों की जान गई, जबकि 1,456 मरीज मिले। इसके साथ ही यहां मौतों का कुल आंकड़ा 1,470 हो गया है। वहीं, संक्रमण के मामले 33 हजार 383 हो गए हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शनिवार को घोषणा की कि कनाडा और अमेरिका की सीमा 30 दिनों के लिए फिर से बंद रहेगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच किसी भी गैर-जरूरी यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा। सरकार ने 21 मार्च से ही अमेरिका के साथ सीमा बंद की हुई थी। यह पाबंदी मंगलवार को खत्म होने वाली थी। ट्रूडो ने कहा- दोनों देशों के नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। केवल माल ढुलाई और स्वास्थ्य तथा आपातकालीन स्थिति के लिए ही सीमा से प्रवेश और निकासी की जा सकती है। देश के पूर्वी प्रांत क्यूबेक और ओंटारियो में कोरोना के दस हजार से भी अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें