रविवार, 19 अप्रैल 2020

अमेरिका: 24 घंटे में 29 हजार केस

अमेरिका में अब तक 39 हजार से ज्यादा जान जा चुकी है, जबकि सात लाख 38 हजार संक्रमित हैं। यहां एक दिन में संक्रमण के 29 हजार 57 केस मिले हैं। बीबीसी के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में 24 घंटों में 540 लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक 17 हजार 671 जान जा चुकी है। राज्य के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। एक दिन पहले अस्पतालों में 17 हजार 316 मरीज थे, लेकिन शनिवार को 17,967 हो गए। 24 घंटे में करीब दो हजार मरीज अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। शनिवार के आंकड़ों से थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से खोला गया तो संक्रमण का खतरा एक बार फिर से बढ़ सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...