न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, कोरोनावायरस से इटली में अब तक 100 प्रीस्ट की भी मौत हो चुकी है। इतने ही डॉक्टर यहां दम तोड़ चुके हैं। संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित बर्गेमो शहर में अब भी कुछ प्रीस्ट अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। जिन पादरियों की मौत हुई है उनमें से ज्यादातर रिटायर्ड बताए गए हैं। ‘एविनिर’ अखबार का संचालन इटली की बिशप कॉन्फ्रेंस करती है। इसने शुक्रवार को इन प्रीस्ट के सम्मान में हैशटैग ‘प्रीस्ट्सफॉरएवर’ का इस्तेमाल किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें