ब्रिटेन में 73 हजार 758 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। यहां आठ हजार 958 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने शनिवार को बीबीसी से कहा कि नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) के 19 सदस्यों की कोरोना से मौत हो गई। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजन के साथ है। ये ऐसे लोग हैं, जिन्होंने सामने आकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इनमें कई स्वास्थ्यकर्मी अल्पसंख्यक समूह से थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें