बुधवार, 22 अप्रैल 2020

हरियाणा: लॉकडाउन तोड़ने वाले 4 हजार से ज्यादा गिरफ्तार

हरियाणा में कोरोनावायरस के दौरान लगाए गए लॉकडाउन को तोड़ने वाले 4 हजार 71 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूरे प्रदेश में अभी तक लॉकडाउन तोड़ने के 7 हजार 373 मामले सामने आए हैं। पुलिस ने 8,642 वाहनों के चालान भी काटे हैं, जिनसे 12 करोड़ 83 लाख जुर्माना भी वसूल किया गया है। इसकी जानकारी हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने दी है। 


उन्होंने बताया कि लॉकडाउन 2.0 पुलिस सख्ती से लागू करेगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शहरों में ड्रोन के जरिए नजर रखी जाएगी। घरों से बेवजह बाहर निकलने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। सबसे ज्यादा प्रभावित नूंह, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद पर पैनी नजर होगी। बिना मास्क लगाए घूमने वालों के भी चालान काटे जाएंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...