मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

दुकानें खुली होने की सूचना पर पहुंची पुलिस से भिड़े लोग

फिरोजपुर . फिरोजपुर में दुकानदारों और पुलिस के बीच उस वक्त झड़प हो गई, जब पुलिस यहां दुकानें बंद करवाने पहुंची थी। लोग पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए हल्ला करने लगे और दुकानें खुली रखने की जिद की। हालांकि पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी दुकानें बंद करवा दी। इस बारे में शहर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि कर्फ्यू के दौरान किसी भी दुकानदार को दुकान खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। लोगों ने विरोध किया था पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए सभी दुकानें बंद करवा दी। उन्होंने शहर के दुकानदारों से आह्वान किया कि कर्फ्यू के दौरान दुकानें न खोलें, ताकि कोरोना के खिलाफ इस जंग में हम सबकी जीत हो सके।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES