मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

ब्राजील: 23 हजार 430 लोग संक्रमित

ब्राजील में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 23,430 हो गई है। वहीं 1,328 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 24 घंटे के दौरान कोरोना से 1,261 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 105 लोगों की मौत हुई है। ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी राज्य साउ पाउलो के साथ रियो डी जनेरियो, कीरा, अमाजोनस पेर्नाम्बुको और मिनास गेराइस में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार ब्राजील में इस समय प्रति 10 लाख व्यक्ति पर 111 व्यक्ति संक्रमण की चपेट में है।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES