वॉशिंगटन. दुनियाभर में कोरोना संक्रमण से अब तक 1 लाख 46 हजार 870 मौतें हो चुकी हैं। पांच लाख 52 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका है, जहां 6 लाख 78 हजार 144 पॉजिटिव केस मिले हैं और 34 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई हैं। यहां पर रोजगार भी बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ है। पिछले चार हफ्ते में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसके लिए अप्लाई किया है।इस बीच चीन के वुहान शहर में मृतकों और संक्रमितों का नया आंकड़ा जारी किया गया है। इसके मुताबिक अब यहां पॉजिटिव केस की संख्या 325 से बढ़ाकर 50 हजार 333 हो गई है। वहीं मौतों की संख्या भी 1,290 से बढ़कर 3,869 हो गई है। वुहान नगरपालिका मुख्यालय ने इसकी जानकारी दी। इसमें डेटा में गड़बड़ी होने के चार कारणों को भी बताया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें