फ्रांस में लॉकडाउन है। इसके बावजूद काइट सर्फर, छात्र और अन्य लोग मस्ती करने बीच पर निकल रहे थे। वायरस को फैलने से रोकने के लिए वे न तो लॉकडाउन को मान रहे थे और न ही डॉक्टरों की सलाह को। ऐसे में अधिकारियों को उनके खिलाफ कदम उठाने पड़े। फ्रांस के गृह मंत्री क्रिस्टॉफ कैस्टानेर ने कहा कि कुछ लोग नियमों को तोड़कर खुद को हीरो समझते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। ये लोग मूर्ख हैं। ये खुद और अपनों लिए ही खतरा बन रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग पार्टी और क्लबों में भी जा रहे थे। सरकार ने कहा कि शहर के लोगों की इन हरकतों से कोरोनावायरस ग्रामीण इलाकों और समुद्री बीचों पर पहुंच सकता है, जहां उसे रोकना मुश्किल होगा। क्योंकि इन इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं ज्यादा बेहतर नहीं हैं। पेरिस में सीन नदी के किनारे टहलने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, बीचों के शहर नीस में रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। फ्रांस में सड़कों पर अब पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो लोगों के घरों से निकलने पर रोक लगा रहे हैं। जो लोग लॉकडाउन को तोड़ रहे हैं, उन पर जुर्माना लगाया जा रहा है। कुल 17 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने लॉकडाउन को 15 दिन बढ़ाने का ऐलान किया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें