भारत की जनता अब लॉकडाउन का मजाक उड़ा रही है। पहले रविवार को गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में यह देखने में आया कि कुछ लोग शाम को 5 बजते ही सड़कों पर आ गए। वे जुलूस की शक्ल में बाहर निकलकर थाली, घंटी और शंख बजाने लगे। कुछ जगहों पर तिरंगा भी फहराया गया। जबकि यह वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का था। इसके बाद सोमवार को देश के जिन जिलों में लॉकडाउन है, वहां बाजार में बड़ी संख्या में लोग बाहर घूमते और बाजार में खरीदारी करते दिखे। इससे कई जिलों में लॉकडाउन बेअसर दिख रहा है। भारत में लोग कोरोनावायरस और लॉकडाउन को बहुत हल्के में लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे लोग न अपनी परवाह कर रहे हैं, न ही दूसरों की। इससे पहले ऐसा यूरोप के कई देशों में देखने में आया था, जब वहां की जनता ने लॉकडाउन का मजाक बनाया था। अब वे इसका खामियाजा भुगते रहे हैं।
बुधवार, 25 मार्च 2020
जिन देशों में लोगों ने लॉकडाउन को तोड़ा, अब वहीं हालात सबसे बदतर हो गए
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें