रविवार, 26 जनवरी 2020

वृंदावन में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक

वृंदावन में आठ साल से साधु बनकर रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के पास से नागरिकता संबंधी कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं,जो फर्जीवाड़ा कर बनवाए गए हैं। 


कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात दो लोगों को वृंदावन में अवैध रूप से रहने पर गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों बांग्लादेश से आए हुए थे, जो पिछले कई वर्षों से यहां साधु के वेश में रह रहे थे। खुफिया जानकारी के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...