रविवार, 26 जनवरी 2020

सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने लगाई झाड़ू

शिक्षा की मुख्य धारा में सरकारी स्कूल के बच्चों को लाने का सरकार चाहें जितना प्रयास कर ले और उन्हें गणतंत्र के रक्षक के रूप में बनाने का जितना भी सपना संजो ले, जब सरकारी तंत्र ही नौनिहालों का भविष्य गर्त में गिराने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा तो आगे क्या कहा जाए।


गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ही राजकीय स्कूल के बच्चों ने मैदान में झाड़ू लगाई और मैदान में चूना डाला। वहीं, सफाई कर्मचारी धूप में चादर ओढ़कर सोते रहे। ताज्जुब ये है कि ये सब कुछ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम अमित कुमार के सामने ही होता रहा लेकिन उन्होंने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी। शिक्षक भी मूक बने देखते रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...