रविवार, 26 जनवरी 2020

माइनस 20 डिग्री तापमान पर जवानों ने लहराया तिरंगा

देशभर में लोग आज 71वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मना रहे हैं। दिल्ली स्थित राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में पूरा विश्व यहां भारत की सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखेगा। वहीं, इस शुभ अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने हाड कंपा देने वाले तापमान में तिरंगा फहराया। साथ ही भारत माता के जय के नारे भी लगाए। 


गणतंत्र दिवस के अवसर पर आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान और 17000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया। इन हिमवीरों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...