रविवार, 26 जनवरी 2020

गणतंत्र दिवस पर धमाकों से दहला असम

असम के डिब्रूगढ़ और चराइदेव जिलों में रविवार को सुबह चार शक्तिशाली ग्रेनेड विस्फोट हुए। पुलिस ने बताया कि तीन विस्फोट डिब्रूगढ़ में और एक विस्फोट चराइदेव में हुआ। यह धमाके ऐसे समय में हुए हैं जब देश गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है।


डिब्रूगढ़ जिले में एक विस्फोट ग्राहम बाजार में हुआ और दूसरा ए टी रोड पर एक गुरुद्वारे के पीछे हुआ। दोनों क्षेत्र डिब्रूगढ़ पुलिस थाने के तहत आते हैं। पुलिस ने बताया कि अन्य धमाका दुलियाजन तेल शहर में हुआ और वहां से जानकारी मिलना बाकी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES