बुधवार, 8 दिसंबर 2021

कृपाराम शर्मा ने छोड़ी कांग्रेस, जगदीश शर्मा हुए सपाई

नोएडा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृपाराम शर्मा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है लेकिन अभी किसी अन्य पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं की वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश शर्मा ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़कर सपा की सदस्यता ले ली हैउन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने सपा की सदस्यता ग्रहण की

काफी समय से कांग्रेस में बेचैन जगदीश शर्मा कृपाराम शर्मा ने कई बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष पार्टी की हवाई गतिविधियों के बारे में सचेत किया, पार्टी के नेता धीरज गुर्जर के सामने कांग्रेस पार्टी के कागजी संगठन के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने कहा था कि पार्टी में स्थानीय स्तर पर सब कुछ ठीक नहीं है, संगठन पर बाहरी अथवा कल के आए हुए नेता हावी हो रहे हैं और पार्टी व्हाट्सएप पर चलाई जा रही है । छूट भाइये नेता जिनके पास कुछ भी नहीं है पार्टी चला रहे है । कुछ झुग्गी के नेताओं ने पार्टी महानगर अध्यक्ष बदले जाने पर पार्टी छोड़ दी हैं, कुछ छोड़ने जा रहे हैं और कुछ नेता अभी और छोड़ेंगे। पार्टी में केवल आधारहीन नेता ही बचेंगे, स्थानीय स्तर पर नोएडा कांग्रेस में कई ग्रुप बने हुए हैं और सब के सब एक दूसरे से आगे अथवा एक दूसरे को नीचा दिखाने की जुगत में लगे हैं । आलम यह है कि महानगर कांग्रेस में 25 पदाधिकारी है और 26 नेता टिकट मांग रहे हैं । दो-तीन महीने पहले कांग्रेस से आए नेता जातिगत आधार पर टिकट भी मांग रहे हैं जो कि वरिष्ठ नेताओं को काफी अखर रहा है 

सेक्टर 112 में नालियों की सफाई अभियान

 नोएडा। आरडब्लूए सेक्टर 112 की अगुवाई में नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर में सफाई अभियान शुरू किया है । सेक्टर 112 में पार्क की सफाई ठीक प्रकार से करवाने के लिए आरडब्लूए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं । वही सेक्टर 112 के कुछ निवासियों ने मच्छरों से परेशानी बताई है उनका कहना है कि सेक्टर में मच्छर काफी तादाद में है और हर दूसरे दिन फोगिंग की जानी चाहिए ।

सोमवार, 6 दिसंबर 2021

HR 26EG 5439: सरकारी गाड़ियों का हो रहा है बेजा इस्तेमाल

नोएडा। हरियाणा में गुरग्राम रजिस्टर्ड हरियाणा पुलिस को वाहन चोरो को पकड़ने के लिए दिए गए है लेकिन इन वाहनों का इस्तेमाल पुलिस विभाग अधिकारिओ के बच्चो को नोएडा स्थित एमिटी स्कूल छोड़ने व् ले जाने में इस्तेमाल कर रहे है।  जनता के टैक्स के पैसे का दुरूपयोग का यह एक छोटा सा नमूना है। वैसे भी सुबह सुबह पुलिस गुरुग्राम से नोएडा कोई चोर पकड़ने तो आएगी नहीं। 

*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

 *🚩जय सत्य  सनातन🚩*

 

🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३

🌥️ *🚩सप्तर्षि संवत-५०९७   *🌥️   *🚩विक्रम संवत-२०७८*

⛅ *🚩तिथि - तृतीया ०७ दिसम्बर रात्रि ०२:३१ तक तत्पश्चात चतुर्थी*

⛅ *दिनांक - ०६ दिसम्बर २०२१*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *शक संवत -१९४३*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत

⛅ *मासमार्ग शीर्ष मास*

⛅ *पक्षशुक्ल

⛅ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा ०७ दिसम्बर रात्रि ०२:३१ तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*

⛅ *योग - गण्ड रात्रि ०८:०६ तक तत्पश्चात वृद्धि*

⛅  *राहुकाल - सुबह ०८:२५ से सुबह ०९:४६ तक*

⛅ *सूर्योदय - ०७:०३

⛅ *सूर्यास्त - १७:५५*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण -*

💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः २७-२९-३४)*

  

🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷

*07 दिसम्बर 2021 मंगलवार को (सूर्योदय से रात्रि 11:42 तक)*

🌷 *मंत्र जप शुभ संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष योग*

🌹 *मंगलवारी चतुर्थी को किये गए जप-संकल्प, मौन यज्ञ का फल अक्षय होता है *

👉🏻 *मंगलवार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना ... जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है...*

 

🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷

 *मंगलवारी चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करनाजप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है…*

🌷 *> बिना नमक का भोजन करें*

🌷 *> मंगल देव का मानसिक आह्वान करो*

🌷 *> चन्द्रमा में गणपति की भावना करके अर्घ्य दें*

💵 *कितना भी कर्ज़दार हो ..काम धंधे से बेरोजगार हो ..रोज़ी रोटी तो मिलेगी और कर्जे से छुटकारा मिलेगा |*

 

🌷 *मंगलवार चतुर्थी* 🌷

👉 *भारतीय समय के अनुसार 07 दिसम्बर 2021 मंगलवार को सूर्योदय से रात्रि 11:42 तक मंगलवारी चतुर्थी है, इस महा योग पर अगर मंगल ग्रह देव के 21 नामों से सुमिरन करें  और धरती पर अर्घ्य देकर प्रार्थना करें,शुभ संकल्प करें तो आप सकल ऋण से मुक्त हो सकते हैं..*

*👉🏻मंगल देव के 21 नाम इस प्रकार हैं :-*

🌷 *1) मंगलाय नमः*

🌷 *2) भूमि पुत्राय नमः*

🌷 *3 ) ऋण हर्त्रे नमः*

🌷 *4) धन प्रदाय नमः*

🌷 *5 ) स्थिर आसनाय नमः*

🌷 *6) महा कायाय नमः*

🌷 *7) सर्व कामार्थ साधकाय नमः*

🌷 *8) लोहिताय नमः*

🌷 *9) लोहिताक्षाय नमः*

🌷 *10) साम गानाम कृपा करे नमः*

🌷 *11) धरात्मजाय नमः*

🌷 *12) भुजाय नमः*

🌷 *13) भौमाय नमः*

🌷 *14) भुमिजाय नमः*

🌷 *15) भूमि नन्दनाय नमः*

🌷 *16) अंगारकाय नमः*

🌷 *17) यमाय नमः*

🌷 *18) सर्व रोग प्रहाराकाय नमः*

🌷 *19) वृष्टि कर्ते नमः*

🌷 *20) वृष्टि हराते नमः*

🌷 *21) सर्व कामा फल प्रदाय नमः*

🚩 *ये 21 मन्त्र से भगवान मंगल देव को नमन करें  ..फिर धरती पर अर्घ्य देना चाहिए..अर्घ्य देते समय ये मन्त्र बोले :-* 

🌷 *भूमि पुत्रो महा तेजा*

🌷 *कुमारो रक्त वस्त्रका*

🌷 *ग्रहणअर्घ्यं मया दत्तम

🌷 *ऋणम शांतिम प्रयाक्ष्मे*

🚩 *हे भूमि पुत्र!..महा क्यातेजस्वी,रक्त वस्त्र धारण करने वाले देव मेरा अर्घ्य स्वीकार करो और मुझे ऋण से शांति प्राप्त कराओ..*

🕉️

बुधवार, 1 दिसंबर 2021

यूपी में बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी, चंद्रशेखर से गठबंधन नहीं होगा

 लखनऊ में मंगलवार को बसपा मुख्यालय में मायावती ने योगी सरकार पर जमकर हमला किया। साथी ही, उन्होंने साफ किया कि वह किसी से गठबंधन नहीं करेंगी और बसपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी। बता दें कि 2017 में बसपा के 19 विधायक जीते थे, हालांकि लगातार उनके विधायकों के दूसरे दलों में जाने से अब उनके पास केवल चार विधायक बच गए हैं।

मायावती ने कहा कि गोरखपुर में ब्राह्मण की हत्या पर कार्रवाई नहीं हुई। कानून व्यवस्था के मामले में योगी सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। उन्होंने किसी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर कहा कि हमारी पार्टी इस बार किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी।

सिद्धू की कांग्रेस हाईकमान को धमकी

  के लुधियाना में मंगलवार को व्यापारियों से मिलने पहुंचे पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने एक तरह से पार्टी हाईकमान को सीधी धमकी दे डाली। सिद्धू ने कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान उनके पंजाब मॉडल को लागू करने की गारंटी देगा तो ही वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हाईकमान ने मंजूरी नहीं दी तो वह किसी बात के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

सेना को मिले इजराइली ड्रोन, LAC पर चीन की हरकतों पर नजर रखेंगे

 भारतीय सेना को इजराइल में बने एडवांस्ड हेरॉन ड्रोन मिल गए हैं। इससे सेना को लद्दाख सेक्टर के दुर्गम इलाकों में नजर रखने में आसानी होगी। खास तौर से चीनी सेना की हरकतें अब छुपी नहीं रह पाएंगी। ये ड्रोन भारत को काफी पहले मिल जाने थे, लेकिन कोरोना की वजह से इनकी डिलीवरी में कुछ महीने की देरी हो गई। ये सभी ऑपरेशनल हैं और पहले से मौजूद ड्रोन से बेहतर हैं।

केरल में वैक्सीन नहीं लगाया तो मुफ्त इलाज नहीं

 केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी निर्देश के मुताबिक, राज्य में कोविड प्रिवेंशन में सहयोग नहीं करने वालों को मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं दी जाएगी। जो लोग ऑफिसों में काम कर रहे हैं और जिन टीचर्स का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, उन्हें हर सप्ताह RT-PCR टेस्ट कराकर रिपोर्ट जमा करानी होगी।

कर्नाटक हर इंटरनेशनल यात्री की करेगा टेस्टिंग

 कर्नाटक सरकार ने तय किया है कि राज्य में इंटरनेशनल फ्लाइट से आने वाले हर यात्री का RT-PCR टेस्ट कराया जाएगा। कर्नाटक के हेल्थ मिनिस्टर डॉ. के. सुधाकर के मुताबिक, कर्नाटक में रोजाना 2500 यात्री इंटरनेशनल फ्लाइट से आते हैं। इनके टेस्ट कराए जाएंगे। जो निगेटिव निकलेंगे, उन्हें भी 7 दिन के लिए होम क्वारैंटाइन किया जाएगा।

8,954 नए केस मिले, 267 पीड़ितों की मौत हुई

 देश में बीते 24 घंटे में 8,954 नए कोरोना केस मिले हैं और 267 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 10,207 लोग रिकवर भी हुए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक फिलहाल 99,023 एक्टिव केस हैं। देश भर में वैक्सीनेशन कैंपन जोरशोर से चलाया जा रहा है। अब तक 1.24 अरब लोगों को टीका लग चुका है।

Tarun


 

KIDZEE


 

सोमवार, 15 नवंबर 2021

*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

*🚩जय सत्य सनातन🚩*

 🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३

🌥️ *🚩सप्तर्षि संवत-५०९७   *🌥️  *🚩विक्रम संवत-२०७८*

⛅ *🚩तिथि - द्वादशी पूर्ण रात्रि तक*

⛅ *दिनांक - १५ नवंबर २०२१*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *शक संवत -१९४३*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्षशुक्ल

⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद शाम ०६:०९ तक तत्पश्चात रेवती*

⛅ *योग - वज्र १६ नवंबर रात्रि ०१:३६ तक तत्पश्चात सिद्धि*

⛅  *राहुकाल - सुबह ०८:१३ से सुबह ०९:३६ तक*

⛅ *सूर्योदय - ०६:५०

⛅ *सूर्यास्त - १७:५५*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - देवउठी-प्रबोधिनी एकादशी (भागवत), तुलसी विवाह प्रारंभ, चातुर्मास समाप्त, पंढरपुर यात्रा, द्वादशी वृद्धि तिथि*

💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः २७-२९-३४)*

 

🌷 *आर्थिक परेशानी या कर्जा हो तो* 🌷

*16 नवम्बर 2021 मंगलवार को भौम प्रदोष योग है *

🌹 *किसी को आर्थिक परेशानी या कर्जा हो तो भौम प्रदोष योग हो, उस दिन शाम को सूर्य अस्त के समय घर के आसपास कोई शिवजी का मंदिर हो तो जाए और बत्ती वाला दीपक जलाये और थोड़ी देर जप करें :*

👉🏻 *ये मंत्र बोले :–*

🌷 * भौमाय नमः*

🌷 * मंगलाय नमः*

🌷 * भुजाय नमः*

🌷 * रुन्ह्र्ताय नमः*

🌷 * भूमिपुत्राय नमः*

🌷 * अंगारकाय नमः*

👉🏻 *और हर मंगलवार को ये मंगल की स्तुति करें:-*

🌷 *धरणी गर्भ संभूतं विद्युत् कांति समप्रभम |*

*कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगलम प्रणमाम्यहम ||*

 

 🌷 *कर्ज-निवारक कुंजी भौम प्रदोष व्रत* 🌷

🌹 *त्रयोदशी को मंगलवार  उसे भौम प्रदोष कहते हैं ....इस दिन नमक, मिर्च नहीं खाना चाहिये, इससे जल्दी फायदा होता है | मंगलदेव ऋणहर्ता देव हैं। इस दिन संध्या के समय यदि भगवान भोलेनाथ का पूजन करें तो भोलेनाथ की, गुरु की कृपा से हम जल्दी ही कर्ज से मुक्त हो सकते हैं। इस दैवी सहायता के साथ थोड़ा स्वयं भी पुरुषार्थ करें। पूजा करते समय यह मंत्र बोलें –*

🌷 *मृत्युंजयमहादेव त्राहिमां शरणागतम्।* *जन्ममृत्युजराव्याधिपीड़ितः कर्मबन्धनः।।*     

 

🌷 *विष्णुपदी संक्रांति* 🌷

*जप तिथि : 16 नवम्बर 2021 मंगलवार को ( विष्णुपदी संक्रांति )*

*पुण्य काल सूर्योदय से दोपहर 01:04 तक |*

🌹 *विष्णुपदी संक्रांति में किये गये जप-ध्यान पुण्यकर्म का फल लाख गुना होता है | – (पद्म पुराण , सृष्टि खंड)*

       

🌷 *कार्तिक मास के अंतिम 3 दिन दिलाएं महा पुण्य पुंज*

🌹 *कार्तिक मास में सभी दिन अगर कोई स्नान ना कर पाए तो  त्रयोदशी, चौदस और पूनम ये तीन दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व स्नान कर लेने से पूरे कार्तिक मास के स्नान के पुण्यो की प्राप्ति होती है l*

🌹 *इन तीन दिन विष्णु सहस्रनाम पाठ और गीता का पाठ भी अत्यंत प्रभावशाली और पुण्यदायी है l*

🕉️

शुक्रवार, 12 नवंबर 2021

जल पंपों पर चल रही रोड़ी -बदरपुर की दुकाने

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा बनाई गए कई पंपों पर रोड़ी बदरपुर की दुकान चलाई जा रही है। गौरतलब है कि इन पंपों पर तैनात कर्मचारी ज्यादा नदारद रहते हैं और रोड़ी बदरपुर बेचने वाले इन पंपों को चला रहे हैं। नोएडा सेक्टर 19 सी ब्लॉक में बने एक पंप जिसकी तस्वीर भी ली गई है, के सामने रोड़ी  बदरपुर का ढेर लगाकर दुकान सजी हुई है और बाउंड्री के अंदर से सीमेंट रखकर बेचा जा रहा है । नोएडा में बहुत सारे ऐसे पंप है जहां पर दुकानें चल रही हैं और पंप पर तैनात कर्मचारी इन से किराया तक वसूल रहे हैं 

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES