बुधवार, 1 जून 2022

उत्तर प्रदेश: ढूंढ़ने से भी नहीं मिल रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता

पदाधिकारी भी मीटिंग में नहीं आ रहे 

प्रदेश स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर पर सन्नाटा 

उत्तर प्रदेश। हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जुझारू, प्रतिभावान व नित नए प्रयोग करने वाली कांग्रेस महासचिव के नेतृत्व में जिस प्रकार 403 सीटों में से केवल 2 सीटों पर जीत दिलाकर पार्टी की फजीहत कराई है उसे देखकर सभी सकते में है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को लगने लगा है कि पार्टी में सब कुछ खत्म हो गया है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारी इस आशातीत हार को लेकर अचंभित नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता ने चुनावों से पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि कांग्रेस 0 से 2 सीट ही जीत पाएंगी। शायद उन्हें अपनी महासचिव की प्रतिभा का पहले से ही भान हो गया था।

इससे पहले कांग्रेस के युवराज 2019 में लोकसभा चुनावों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक और उनके रहते भाजपा हमेशा केंद्र की सत्ता में बरकरार रहेगी। 300 से ज्यादा सीटों पर अपनी जमानत जब्त करवाने वाले प्रत्याशी अब कांग्रेसी नेतृत्व को जमकर कोस रहे हैं, कि पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश में पूरी तरह से पार्टी का नाश कर दिया है, छोटे से छोटा कार्यकर्ता खुलकर कहने के लिए मजबूर मजबूर है कि पार्टी में जब तक मौजूदा नेतृत्व है तब तक कुछ भी नहीं हो सकेगा।

कांग्रेस के पदाधिकारी महसूस करने लगे हैं कि पार्टी के इस होनहार नेतृत्व की वजह से उनका 'करियर' तबाह हो रहा है उनका इशारा सीधा नेतृत्व के अल्प ज्ञान की ओर  है और अब वह इसलिए पार्टी द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने से बच रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओ की संख्या नगण्य ही दिखाई दे रही है, जिस वजह से ब्लॉक अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष काफी मायूस है उनका कहना है कि कई कई बार संदेश भेजने और फोन करने के बाद भी पदाधिकारी कार्यक्रमों में नहीं आ रहे हैं।

लगभग 35 वर्षों से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी है, लेकिन इतनी बुरी हालत कांग्रेस की कभी नहीं रही।कांग्रेस में प्रदेश स्तर के नेता जैसे जगदंबिका पाल, रीता बहुगुणा जोशी, आरपीएन सिंह, जितेंद्र प्रसाद, अमेठी के राजा संजय सिंह सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी है, जिसका पार्टी पर व्यापक असर पड़ा है। इन सभी ने खुश होकर नहीं बल्कि राहुल व प्रियंका गांधी की कार्यशैली के कारण कांग्रेस छोड़ी है। इसके अलावा हर जिले से पुराने व जमीन से जुड़े हुए सैकड़ों नेता भी कांग्रेस छोड़ चुके हैं। गौरतलब है कि अभी काफी बड़ी संख्या में बचे कुचे कांग्रेसी कार्यकर्ता भी कांग्रेस छोड़ने का मन बना चुके हैं। आने वाले वक्त में केवल तीन ही लोग कांग्रेस में बचेंगे और मोदी का कथन 'कांग्रेस मुक्त' भारत सच होता दिखाई दे रहा है ।

बुधवार, 25 मई 2022

TEACHERS REQUIRED


 

SOLUTIONS - KIDZEE


 

BIOLOGICAL DIVERSITY DAY - KIDZEE


 

BROTHERS DAY - KIDZEE


 

RASH BIHARI BOSE - KIDZEE


 

ANTI TERRORISM DAY - KIDZEE


 

टोल टैक्स खत्म किए जाये : तरुण भरद्वाज

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भरद्वाज ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व् सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मांग की है कि देश के तमाम मुख्य मार्ग /नेशनल हाईवे अन्य सड़कों पर वाहनों से टोल टैक्स लिया जा रहा है जो कि काफी ज्यादा है. अमूमन तौर पर देखा जाए तो यह तकरीबन ₹2 से लेकर ₹2.50 प्रति किलोमीटर पड़ता है जो कि जनता के ऊपर बहुत ही ज्यादा बोझ है.

उन्होंने कहा कि वाहन खरीदते वक्त खरीदार 18% वाहन की कीमत का जीएसटी और 8% से 10% रोड टैक्स अदा करता है जब आप एक बार रोडटेक एक मुस्ते खरीदार से ले लेते हैं तो दोबारा सड़क का इस्तेमाल करने के लिए टोल टैक्स क्यों वसूला जाता है ? ये सरकार की गुंडागर्दी नहीं तो क्या है ? 

एक ही तरह के दो बार टैक्स वसूल किया जाना सरकार द्वारा जनता के प्रति दुराग्रह साबित करता है. ऐसा प्रतीत होता है कि मौजूदा सरकार हर प्रकार से आम जनता को लूट कर अपना खजाना भरना चाहती है, जो कि किसी भी प्रकार से उचित नहीं है और इस कर व्यवस्था को समाप्त कर सभी सड़कों को टोल टैक्स मुक्त किया जाए, यही जनता के हित में है। 

शनिवार, 7 मई 2022

BOOK - KIDZEE SECTOR 112 NOIDA


 

KIDZEE SECTOR- 112 NOIDA


 

THANK YOU - KIDZEE


 

MALARIA ADVT- KIDZEE


 

KIDZEE @SECTOR-112, NOIDA


 

KIDZEE SECTOR-112, NOIDA


 

शनिवार, 23 अप्रैल 2022

बिजली चोरी करने में अव्वल है नोएडा के गांव

शहरी व ग्रामीण अलग-अलग विजिलेंस टीम बनी 

धड़ल्ले से हो रही है गांव में बिजली चोरी 

नोएडा। नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांव में सरकार व विजिलेंस टीम द्वारा अभियान के बावजूद बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर हो रही इस चोरी के कारण विद्युत विभाग को हर माह कई 100 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

गौरतलब है कि नोएडा क्षेत्र में आने वाले तकरीबन 40 गांव में किराए की आमदनी पर निर्भर है, हर गांव में माचिस की डिबिया की तरह क्वार्टरों का निर्माण किया गया है, जो अब भी जारी है, गांव में बने इन क्वार्टरों में ज्यादातर श्रमिक व दिहाड़ी मजदूर रहते हैं तथा हर क्वार्टर से तकरीबन ₹4000 किराया लिया जाता जो कि बिजली समेत होता है तथा बिजली उन्हें कटिया डालकर चोरी कर दी जाती है । इसके लिए सभी गांव रात 6:00 बजे के बाद कटिया डाली जाती है क्योंकि उन्हें मालूम है कि रात को विजिलेंस वाले नहीं आते हैं और अगर आते भी हैं कि विभाग के ही कर्मचारी उन्हें पहले से ही सूचना दे देते हैं  जिससे वे सतर्क होकर कटिया हटा लेते हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में  लाइट से लेकर हीटर और एयर कंडीशनर तक चोरी की बिजली से ही चलाए जा रहे हैं 2-4 किलो वाट का भार लेकर कर कटिया  डालकर 50 50 किलो वाट का लोड चलाया जा रहा है। जब इस बारे में विद्युत विभाग के विजिलेंस टीम से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके विभाग ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र दोनों ही के लिए अलग-अलग टीम बनाई है तथा पूरे प्रदेश में 170 बिजली चोरी रोकने के थाने भी बनाए हैं तथा बिजली चोरी रोकने के लिए उनका अभियान जोरों पर है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरों को पकड़वाने के लिए 10% इनाम भी दिया जाता है।

सोमवार, 28 मार्च 2022

*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

*🚩जय सत्य सनातन🚩*

 


🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३* 

🌥️ *🚩विक्रम संवत-२०७८*

⛅ *🚩तिथि -  दशमी शाम 06:04 तक तपश्चात एकादशी*

*⛅ दिनांक 27 मार्च 2022*

*⛅ दिन - रविवार*

*⛅ शक संवत - 1943*

*⛅ अयन - उत्तरायण*

*⛅ ऋतु - वसंत*

*⛅ मास - चैत्र*

*⛅ पक्ष - कृष्ण*

*⛅ नक्षत्र - उत्तराषाढ़ा दोपहर 01:32  तक तपश्चात श्रवण*

*⛅योग - शिव रात्रि 08:16 तक  तत्पश्चात सिद्ध*

*⛅ राहुकाल - शाम 5:21 से 06:53 तक*

 *⛅सूर्योदय - 06:37*

*⛅ सूर्यास्त - 06:53*

*⛅चन्द्रोदय - रात्रि 04:04 (28 तरीख सुबह)*

*⛅ दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

*⛅विजय मुहूर्त - अपरान्ह 2:48 से 3:37 तक*

*⛅अमृत काल - सुबह 07:28 से 08:59 तक*

*⛅गोधूलि मुहूर्त - शाम 6:41  से 7:05 तक*

 *⛅सायह्न सन्ध्या - शाम 6:53  से रात्रि 8:03 तक*

 *⛅ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:03  से 05:50 तक*

 *⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12.21  से 01:08 तक*

*⛅ विशेष - दशमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।*

*(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

 

*💥रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए। तिल का तेल खाना और लगाना  , तुलसी पत्ता तोड़ना, आँवला सेवन निषिद्ध है।*

*💥स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

 

➡ *27 मार्च  2022 रविवार को शाम 06:05 से 28 मार्च सोमवार को अपरान्ह 04:15 तक पापमोचनी एकादशी हैं ।*

 

*💥 *विशेष - 28 मार्च सोमवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🌹 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌹

🌹 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*

🌹 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🌹 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🌹 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🌹 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🌹 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🌹 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

        

🌹 *एकादशी के दिन करने योग्य*🌹 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*

 

🌹 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे*🌹 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...ऐसा डोंगरे जी महाराज के भागवत में डोंगरे जी महाराज ने कहा*

 🕉️

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...