शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021

*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

 *🚩जय सत्य सनातन🚩*

 

🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३* 

🌥️ *🚩सप्तर्षि संवत-५०९७  * 🌥️  *🚩विक्रम संवत-२०७८*

⛅ *🚩तिथि -  द्वितीया रात्रि १२:२९ तक तत्पश्चात तृतीया*

⛅ *दिनांक २२ अक्टूबर २०२१*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत - १९४३*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्ष -  कृष्ण* 

⛅ *नक्षत्र -  भरणी शाम ०६:५७ तक तत्पश्चात कृत्तिका*

⛅ *योग -  सिद्धि रात्रि ०९:४० तक तत्पश्चात  व्यतिपात*

⛅  *राहुकाल - सुबह १०:५६ से दोपहर १२:२३ तक*

⛅ *सूर्योदय - ०६:३७* 

⛅ *सूर्यास्त - १८:०७*

⛅ *दिशाशूल -  पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - स्वामी रामतीर्थ जयंती  (दि.अ.)*

💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः २७*२९*३४)*

 

🌹 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*

🌹 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*

💥 *विशेष ~ २२ अक्टूबर २०२१ शुक्रवार रात्रि ०९:४१ से २३ अक्टूबर, शनिवार को रात्रि १०:२२ तक व्यतीपात योग है।*

 

🌷 *हेमन्त ऋतुचर्या* 🌷

➡ *23 अक्टूबर 2021 शनिवार से हेमन्त ऋतु प्रारंभ।*

➡ *शीतकाल आदानकाल और विसर्गकाल दोनों का सन्धिकाल होने से इनके गुणों का लाभ लिया जा सकता है क्योंकि विसर्गकाल की पोषक शक्ति हेमन्त ऋतु हमारा साथ देती है। साथ ही शिशिर ऋतु में आदानकाल शुरु होता जाता है लेकिन सूर्य की किरणें एकदम से इतनी प्रखर भी नहीं होती कि रस सुखाकर हमारा शोषण कर सकें। अपितु आदानकाल का प्रारम्भ होने से सूर्य की हल्की और प्रारम्भिक किरणें सुहावनी लगती हैं।*

➡ *शीतकाल में मनुष्य को प्राकृतिक रूप से ही उत्तम बल प्राप्त होता है। प्राकृतिक रूप से बलवान बने मनुष्यों की जठराग्नि ठंडी के कारण शरीर के छिद्रों के संकुचित हो जाने से जठर में सुरक्षित रहती है जिसके फलस्वरूप अधिक प्रबल हो जाती है। यह प्रबल हुई जठराग्नि ठंड के कारण उत्पन्न वायु से और अधिक भड़क उठती है। इस भभकती अग्नि को यदि आहाररूपी ईंधन कम पड़े तो वह शरीर की धातुओं को जला देती है। अतः शीत ऋतु में खारे, खट्टे मीठे पदार्थ खाने-पीने चाहिए। इस ऋतु में शरीर को बलवान बनाने के लिए पौष्टिक, शक्तिवर्धक और गुणकारी व्यंजनों का सेवन करना चाहिए।*

➡ *इस ऋतु में घी, तेल, गेहूँ, उड़द, गन्ना, दूध, सोंठ, पीपर, आँवले, वगैरह में से बने स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों का सेवन करना चाहिए। यदि इस ऋतु में जठराग्नि के अनुसार आहार न लिया जाये तो वायु के प्रकोपजन्य रोगों के होने की संभावना रहती है। जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी न हो उन्हें रात्रि को भिगोये हुए देशी चने सुबह में नाश्ते के रूप में खूब चबा-चबाकर खाना चाहिए। जो शारीरिक परिश्रम अधिक करते हैं उन्हें केले, आँवले का मुरब्बा, तिल, गुड़, नारियल, खजूर आदि का सेवन करना अत्यधिक लाभदायक है।*

➡ *एक बात विशेष ध्यान में रखने जैसी है कि इस ऋतु में रात लंबी और ठंडी होती है। अतः केवल इसी ऋतु में आयुर्वेद के ग्रंथों में सुबह नाश्ता करने के लिए कहा गया है, अन्य ऋतुओं में नहीं।*

➡ *अधिक जहरीली (अंग्रेजी) दवाओं के सेवन से जिनका शरीर दुर्बल हो गया हो उनके लिए भी विभिन्न औषधि प्रयोग जैसे कि अभयामल की रसायन, वर्धमान पिप्पली प्रयोग, भल्लातक रसायन, शिलाजित रसायन, त्रिफला रसायन, चित्रक रसायन, लहसुन के प्रयोग वैद्य से पूछ कर किये जा सकते हैं।*

➡ *जिन्हें कब्जियत की तकलीफ हो उन्हें सुबह खाली पेट हरड़े एवं गुड़ अथवा यष्टिमधु एवं त्रिफला का सेवन करना चाहिए। यदि शरीर में पित्त हो तो पहले एक चुटकी चूर्ण एवं मिश्री लेकर उसे निगद लें । सुदर्शन चूर्ण अथवा गोली थोड़े दिन खायें।*

➡ *विहारः आहार के साथ विहार एवं रहन-सहन में भी सावधानी रखना आवश्यक है। इस ऋतु में शरीर को बलवान बनाने के लिए तेल की मालिश करनी चाहिए। चने के आटे, लेप अथवा आँवले के उबटन का प्रयोग लाभकारी है। कसरत करना अर्थात् दंड-बैठक लगाना, कुश्ती करना, दौड़ना, तैरना आदि एवं प्राणायाम और योगासनों का अभ्यास करना चाहिए। सूर्य नमस्कार, सूर्यस्नान एवं धूप का सेवन इस ऋतु में लाभदायक है। शरीर पर अगर का लेप करें। सामान्य गर्म पानी से स्नान करें किन्तु सिर पर गर्म पानी न डालें। कितनी भी ठंडी क्यों न हो सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लेना चाहिए। रात्रि में सोने से हमारे शरीर में जो अत्यधिक गर्मी उत्पन्न होती है वह स्नान करने से बाहर निकल जाती है जिससे शरीर में स्फूर्ति का संचार होता है।*

➡ *सुबह देर तक सोने से यही हानि होती है कि शरीर की बढ़ी हुई गर्मी सिर, आँखों, पेट, पित्ताशय, मूत्राशय, मलाशय, शुक्राशय आदि अंगों पर अपना खराब असर करती है जिससे अलग-अलग प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं। इस प्रकार सुबह जल्दी उठकर स्नान करने से इन अवयवों को रोगों से बचाकर स्वस्थ रखा जा सकता है।*

➡ *गर्म-ऊनी वस्त्र पर्याप्त मात्रा में पहनना, अत्यधिक ठंड से बचने हेतु रात्रि को गर्म कंबल ओढ़ना, रजाई आदि का उपयोग करना, गर्म कमरे में सोना, अलाव तापना लाभदायक है।*

➡ *अपथ्यः इस ऋतु में अत्यधिक ठंड सहना, ठंडा पानी, ठंडी हवा, भूख सहना, उपवास करना, रूक्ष, कड़वे, कसैले, ठंडे एवं बासी पदार्थों का सेवन, दिवस की निद्रा, चित्त को काम, क्रोध, ईर्ष्या, द्वेष से व्याकुल रखना हानिकारक है।*

 🕉️

shivraj patil

 


बुधवार, 13 अक्टूबर 2021

नोएडा: 'पोस्टर वार', कुछ नेता कर रहे हैं शहर को गंदा

दर्पण संवाददाता 

नोएडा। नोएडा शहर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने एक और अथक प्रयास कर रहा है वहीं दूसरी और कुछ छूटभाइये नेता नोएडा के सारजनिक स्थानों पर पोस्टर और दीवारों को पुतवाकर पूरे शहर को गंदा करने का निंदनीय प्रयास कर रहे हैं।

नोएडा की कई आरडब्ल्यूए संगठन ने कुछ नेताओं द्वारा पोस्टरों व दीवारों पर अपना नाम पुतवाने की निंदा करते हुए नोएडा प्राधिकरण व जिला प्रशासन को शिकायत दी है इनके ऊपर शहर को गंदा करने के लिए जुर्माना लगाया जाये और ऐसे लोगों को समाज विरोधी घोषित किया जाए।

वहीं उन्होंने तमाम क्षेत्रों के निवासियों से अपील भी की है कि ऐसे नेता जो शहर को अपनी हरकतों के चलते गंदा कर रहे हैं उन दलों को वोट ना दी जाए । नोएडा के निवासियों के अनुसार कांग्रेस पार्टी के कुछ बड़े नेता पोस्टर बाजी करके दीवार- चौराहे -मकान -स्कूलों को गंदा कर रहे हैं और अपने आप को एक दूसरे से बड़ा नेता घोषित करने की होड़ लगी हुई है और पूरे शहर की दीवारों को बदरंग कर दिया है।  

शनिवार, 9 अक्टूबर 2021

navrartri wishes


 

janasthmi wishes Tarun


 

navrartri wishes tarun bhardwaj


 

navratri wishes


 

Ajay Lalu Birthday Wishes


 

बुधवार, 8 सितंबर 2021

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩

🚩जय सत्य सनातन🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३ 

🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७  *🌥️   *🚩विक्रम संवत-२०७८

⛅ 🚩तिथि - द्वितीया ०९ सितम्बर रात्रि ०२:३३ तक तत्पश्चात तृतीया

⛅ दिनांक ०८ सितम्बर २०२१

⛅ दिन - बुधवार

⛅ शक संवत - 1९४३

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - शरद 

⛅ मास-भाद्रपद

⛅ पक्ष - शुक्ल 

⛅ नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी शाम ०३:५६ तक तत्पश्चात हस्त

⛅ योग - शुभ रात्रि ११:३७ तक तत्पश्चात शुक्ल

⛅  राहुकाल - दोपहर १२:३६ से दोपहर ०२:०९ तक

⛅ सूर्योदय - ०६:२५ 

⛅ सूर्यास्त - १८:४७

⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण - चंद्र दर्शन

 💥 विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा   बेगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः २७-२९-३९


🌷 हरितालिका तीज 🌷

🌹 भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस बार ये व्रत 09 सितम्बर, गुरुवार को है। विधि-विधान से हरितालिका तीज का व्रत करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है, वहीं विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य मिलता है। इस व्रत की विधि इस प्रकार है-

🌷 विधि

इस दिन महिलाएं निर्जल (बिना कुछ खाए-पिए) रहकर व्रत करती हैं। इस व्रत में बालूरेत से भगवान शंकर व माता पार्वती का मूर्ति बनाकर पूजन किया जाता है। घर को साफ-स्वच्छ कर तोरण-मंडप आदि से सजाएं। एक पवित्र चौकी पर शुद्ध मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, रिद्धि-सिद्धि सहित गणेश, पार्वती एवं उनकी सखी की आकृति (प्रतिमा) बनाएं।

🌹 प्रतिमाएं बनाते समय भगवान का स्मरण करें। देवताओं का आह्वान कर षोडशोपचार पूजन करें। व्रत का पूजन रात भर चलता है। महिलाएं जागरण करती हैं और कथा-पूजन के साथ कीर्तन करती हैं। प्रत्येक प्रहर में भगवान शिव को सभी प्रकार की वनस्पतियां जैसे बिल्व-पत्र, आम के पत्ते, चंपक के पत्ते एवं केवड़ा अर्पण किया जाता है। आरती और स्तोत्र द्वारा आराधना की जाती है।

🌷 भगवती-उमा की पूजा के लिए ये मंत्र बोलें-

ऊं उमायै नम:, ऊं पार्वत्यै नम:, ऊं जगद्धात्र्यै नम:, ऊं जगत्प्रतिष्ठयै नम:, ऊं शांतिरूपिण्यै नम:, ऊं शिवायै नम:

🌷 भगवान शिव की आराधना इन मंत्रों से करें-

ऊं हराय नम:, ऊं महेश्वराय नम:, ऊं शम्भवे नम:, ऊं शूलपाणये नम:, ऊं पिनाकवृषे नम:, ऊं शिवाय नम:, ऊं पशुपतये नम:, ऊं महादेवाय नम:

 🌹 पूजा दूसरे दिन सुबह समाप्त होती है, तब महिलाएं अपना व्रत तोड़ती हैं और अन्न ग्रहण करती हैं।

🌷 ससुराल में कोई तकलीफ 🌷

👩🏻 किसी सुहागन बहन को ससुराल में  कोई तकलीफ हो तो शुक्ल पक्ष की तृतीया को उपवास रखें …उपवास माने एक बार बिना नमक का भोजन कर के उपवास रखें ..भोजन में  दाल चावल सब्जी रोटी नहीं  खाएं , दूध रोटी खा लें ..शुक्ल पक्ष की तृतीया को..अमावस्या से पूनम तक की शुक्ल पक्ष में जो तृतीया आती है उसको ऐसा उपवास रखें …नमक बिना का भोजन(दूध रोटी) , एक बार खाएं  बस……अगर किसी बहन से वो भी नहीं हो सकता पूरे साल का तो केवल

➡ माघ महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया,

➡ वैशाख शुक्ल तृतीया और भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीया जरुर ऐसे ३ तृतीया का उपवास जरुर करें …नमक बिना करें ….जरुर लाभ होगा…

👉🏻 ..ऐसा व्रत वशिष्ठ जी की पत्नी अरुंधती ने किया था…. ऐसा आहार नमक बिना का भोजन…. वशिष्ठ और अरुंधती का वैवाहिक जीवन इतना सुंदर था कि आज भी सप्त ऋषियों में  से वशिष्ठ जी का तारा  होता है , उनके साथ अरुंधती का तारा होता है…आज भी आकाश में रात को हम उनका दर्शन करते हैं …

👉🏻 ..शास्त्रों के अनुसार शादी होती तो उनका दर्शन करते हैं ….. जो जानकार  पंडित होता है वो बोलता है…शादी के समय वर-वधु को अरुंधती का तारा दिखाया जाता है और प्रार्थना करते हैं कि , “जैसा वशिष्ठ जी और अरुंधती का साथ रहा ऐसा हम दोनों पति पत्नी का साथ रहेगा..” ऐसा नियम है….

🌙 चन्द्रमा की पत्नी ने इस व्रत के द्वारा चन्द्रमा की  २७ पत्नियों में से प्रधान हुई….चन्द्रमा की पत्नी ने तृतीया के व्रत के द्वारा ही वो स्थान प्राप्त किया था…तो अगर किसी सुहागन बहन को कोई तकलीफ है तो ये व्रत करें ….उस दिन गाय को चंदन से तिलक करें … कुम -कुम का तिलक ख़ुद को भी करें उत्तर दिशा में  मुख करके   …. उस दिन गाय को भी रोटी गुड़ खिलायें॥

💥 विशेष - ०९ सितम्बर २०२१ गुरुवार को भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीया है ।

सोमवार, 6 सितंबर 2021

औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस बढ़ाई जाए: फेडरेशन

फेडरेशन ऑफ़ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि झुग्गी झोपड़ी से सटे औद्योगिक सेक्टर -5, 7, 8, 9 व 10 में शाम ढलते ही अपराधिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं और कोई बार महिलाओं तथा घर लौटते कामगारों को कई बार लूटा अथवा लूटने की कोशिश की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि शाम का वक्त कामगारों के वापस लौटने का होता है तथा कई बार उन्हें लूटने की कोसिस अथवा लूटा भी जा चूका है और ऐसे में महिलाओ के लिए काफी परेशानी है । उन्होंने मांग की है कि इन औद्योगिक सेक्टरो में पुलिस गस्त बढ़ाई जाये और अगर पास ऐसी घटना की जानकारी आती है तो तुरंत कड़ी कार्यवाही की जाये।

मंगलवार, 31 अगस्त 2021

भागवत का आयोजन

गुड़गांव जिले में इलाइट व्यू (ELITE VIEW ) होटल, सोहना रोड पर श्री महेंद्र वशिष्ठ व उनके परिवार द्वारा भागवत का आयोजन किया जा रहा है, भागवत में लोग हजार लोग रोज मथुरा से आई टीम द्वारा प्रवचन ओं का आनंद ले रहे हैं। 

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩

🚩जय सत्य सनातन🚩

        🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३ 

        🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७   *🌥️    *🚩विक्रम संवत-२०७८

        ⛅ 🚩तिथि - नवमी 31 सितम्बर प्रातः 04:23 तक तत्पश्चात दशमी

        ⛅ दिनांक 31 अगस्त 2021

        ⛅ दिन - मंगलवार

        ⛅ शक संवत - 1943

        ⛅ अयन - दक्षिणायन

        ⛅ ऋतु - वर्षा 

        ⛅ मास - भाद्रपद

        ⛅ पक्ष - कृष्ण 

        ⛅ नक्षत्र - रोहिणी सुबह 09:44 तक तत्पश्चात मॄगशिरा

        ⛅ योग - हर्षण सुबह 08:49 तक तत्पश्चात वज्र

        ⛅  राहुकाल - शाम 03:47 से शाम 05:21 तक 

        ⛅ सूर्योदय - 06:23 

        ⛅ सूर्यास्त - 18:54

        ⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में

        ⛅ व्रत पर्व विवरण - नंद महोत्सव, गोगा नवमी, मंगलागौरी पूजन

         💥 विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

  

🌷 बरकत लाने की सरल कुंजियाँ 🌷

💰 बाजार भाव अचानक बढ़ने-घटने से, मंदी की वजह से या अन्य कारणों से कईयों का धंधा बढ़ नहीं पाता | ऐसे में आपके काम-धंधे में भी बरकत का खयाल रखते हुए कुछ सरल उपाय प्रस्तुत कर रही है |

➡ १] ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने व पूजा- स्थान पर गंगाजल रखने से बरकत होती है |

➡ २] दुकान में बिक्री कम होती हो तो कनेर का फूल घिस के उसका ललाट पर तिलक करके दुकान पर जायें तो ग्राहकी बढ़ेगी |

➡ ३] रोज भोजन से पूर्व गोग्रास निकालकर गाय को खिलाने से सुख-समृद्धि व मान-सम्मान की वृद्धि होती है |

➡ ४] ईमानदारी से व्यवहार करें | ईमानदारी से उपार्जित किया हुआ धन स्थायी रहता है |


👉🏻 १] कइयों को सिर में दर्द रहता है तो क्या करें ? - देशी गाय के घी में कपूर घिस के माथे पर थोडा लगा लें व जरा सूँघे तो पित्तजन्य सिरदर्द छू !

👉🏻 २] जिन बच्चों को सर्दी हो जाती है, नाक बहती रहती है – उन्हें सुबह खाली पेट थोडा गुनगुना पानी पिलाओ दो–पाँच–दस दिन | नाक बहने की तकलीफ, सर्दी, खाँसी भाग जायेगी |

👉🏻 दूसरा भी उपाय है – १० ग्राम लहसुन कूट के उसकी चटनी बना लों और उसमें ५० ग्राम शहद मिला दो | इसे सर्दियों में या ऋतू-परिवर्तन के दिनों में जब खाँसी आये या नाक बहे, बच्चों की भूख कम हो जाय तो बालक की उम्र के हिसाब से एक-दो ग्राम से लेकर पाँच – सात – दस ग्राम तक चटायें | इससे भूख खुलकर लगेगी, सर्दी भाग जायेगी, नाक बहना भी ठीक हो जायेगा |

🌷 ग्रहदोष व ग्रहबाधा निवारण हेतु 🌷

卐 ग्रहदोष और ग्रहबाधा जिनको भी लगी हो, वे अपने घर में ९ अंगुल लम्बा कुमकुम का स्वस्तिक बना दें तो ग्रहबाधा की जो भी समस्याएँ हैं, दूर हो जायेंगी |

Tarun Bhardwaj: Way to Datiya


 

Tarun Bhardwaj with Priyanka


 

fni wishes


 

सोमवार, 30 अगस्त 2021

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम

 जय सत्य सनातन🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३ 

🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७   *🌥️    -🚩विक्रम संवत-२०७८

⛅ 🚩तिथि - अष्टमी 31अगस्त रात्रि  01:59 तक तत्पश्चात नवमी

⛅ दिनांक 30 अगस्त 2021

⛅ दिन - सोमवार

⛅ शक संवत - 1943

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - शरद 

⛅ मास - भाद्रपद

⛅ पक्ष - कृष्ण 

⛅ नक्षत्र -कृत्तिका सुबह 06:39 तक तत्पश्चात रोहिणी

⛅ योग -व्याघात सुबह 07:47 तक तत्पश्चात हर्षण

⛅  राहुकाल - सुबह 07:56 से सुबह 09:30 तक

⛅ सूर्योदय - 06:22 

⛅ सूर्यास्त - 18:55

⛅ दिशाशूल -पूर्ब दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण -जनमाष्टमी

 💥 विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)


🌷 जन्माष्टमी व्रत की महिमा 🌷

➡ १] भगवान श्रीकृष्ण युधिष्ठिरजी को कहते हैं : “२० करोड़ एकादशी व्रतों के समान अकेला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत हैं |”

➡ २] धर्मराज सावित्री से कहते हैं : “ भारतवर्ष में रहनेवाला जो प्राणी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करता है वह १०० जन्मों के पापों से मुक्त हो जाता है |”


🌷 श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी 🌷

🌹 ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार

 भारतवर्ष में रहने वाला जो प्राणी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करता है, वह सौ जन्मों के पापों से मुक्त हो जाता है। इसमें संशय नहीं है। वह दीर्घकाल तक वैकुण्ठलोक में आनन्द भोगता है। फिर उत्तम योनि में जन्म लेने पर उसे भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्ति उत्पन्न हो जाती है-यह निश्चित है।

🌹 अग्निपुराण के अनुसार

 इस तिथिको उपवास करने से मनुष्य सात जन्मों के किये हुए पापों से मुक्त हो जाता हैं | अतएव भाद्रपद के कृष्णपक्ष की अष्टमी को उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करना चाहिये | यह भोग और मोक्ष प्रदान करनेवाला हैं।

🌹 भविष्यपुराण के अनुसार

 कृष्ण जन्माष्टमी व्रत जो मनुष्य नहीं करता, वह क्रूर राक्षस होता है।

🌹 स्कन्दपुराण के अनुसार

 जो व्यक्ति कृष्ण जन्माष्टमी व्रत नहीं करता, वह जंगल में सर्प और व्याघ्र होता है।


🌷 चार रात्रियाँ विशेष पुण्य प्रदान करनेवाली हैं

🌹 १ )दिवाली की रात २) महाशिवरात्रि की रात ३) होली की रात और ४) कृष्ण जन्माष्टमी की रात इन विशेष रात्रियों का जप, तप , जागरण बहुत बहुत पुण्य प्रदायक है |

🌹 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात्रि को मोहरात्रि कहा जाता है। इस रात में योगेश्वर श्रीकृष्ण का ध्यान,नाम अथवा मन्त्र जपते हुए जागने से संसार की मोह-माया से मुक्ति मिलती है। जन्माष्टमी का व्रत व्रतराज है। इस व्रत का पालन करना चाहिए।

 (शिवपुराण, कोटिरूद्र संहिता अ. 37)

tarun with rahul


 

शुक्रवार, 27 अगस्त 2021

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩

🚩जय सत्य सनातन🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३ 

🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७  *🌥️    *🚩विक्रम संवत-२०७८

⛅ 🚩तिथि -  पंचमी शाम  06:48 तक तत्पश्चात षष्ठी

⛅ दिनांक 27 अगस्त 2021

⛅ दिन -शुक्रवार

⛅ शक संवत - 1943

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - वर्षा 

⛅ मास - भाद्रपद

⛅ पक्ष - कृष्ण 

⛅ नक्षत्र - अश्विनी रात्रि 12:48 तक तत्पश्चात भरणी

⛅ योग - वृद्धि 28 अगस्त प्रातः 05:55 तक तत्पश्चात धुव

⛅ राहुकाल - प्रातः 11:05 से दोपहर 12:40 तक

⛅ सूर्योदय - 06:21 

⛅ सूर्यास्त - 06:59 

⛅ दिशाशूल - पश्चिम दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण - नाग पंचमी (राजस्थान की परंपरा के अनुसार), रक्षा पंचमी (ओडिशा), माधव देव तिथि (असम)

 💥 विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)


 🌷 जन्माष्टमी 🌷

🌹 ज्योतिष के अनुसार, अगर इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाएं तो माता लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती हैं और भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। ये उपाय करने से मनोकामना की पूर्ति व धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं।

➡ ये हैं जन्माष्टमी के अचूक 12 उपाय, 1 भी करेंगे तो होगा फायदा

1⃣ आमदनी नहीं बढ़ रही है या नौकरी में प्रमोशन नहीं हो रहा है तो जन्माष्टमी पर 7 कन्याओं को घर बुलाकर खीर या सफेद मिठाई खिलाएं। इसके बाद लगातार पांच शुक्रवार तक सात कन्याओं को खीर या सफेद मिठाई बांटें।

2⃣ जन्माष्टमी से शुरु कर 27 दिन लगातार नारियल व बादाम किसी कृष्ण मंदिर में चढ़ाने से सभी इच्छाएं पूरी हो सकती है।

3⃣ यदि पैसे की समस्या चल रही हो तो जन्माष्टमी पर सुबह स्नान आदि करने के बाद राधाकृष्ण मंदिर जाकर दर्शन करें व पीले फूलों की माला अर्पित  करें। इससे आपकी परेशानी कम हो सकती है।

4⃣ सुख-समृद्धि पाने के लिए जन्माष्टमी पर पीले चंदन या केसर से गुलाब जल मिलाकर माथे पर टीका अथवा बिंदी लगाएं। ऐसा रोज करें। इस उपाय से मन को शांति प्राप्ति होगी और जीवन में सुख-समृद्धि आने के योग बनेंगे।

5⃣ लक्ष्मी कृपा पाने के लिए जन्माष्टमी पर कहीं केले के पौधे लगा दें। बाद में उनकी नियमित देखभाल करते रहे। जब पौधे फल देने लगे तो  इसका दान करें, स्वयं न खाएं।

6⃣ जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को पान का पत्ता भेंट करें और उसके बाद इस पत्ते पर रोली (कुमकुम) से श्री यंत्र लिखकर तिजोरी में रख लें। इस उपाय से धन वृद्धि के योग बन सकते हैं।

7⃣ जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं।इसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। इससे भगवान श्रीकृष्ण जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं।

8⃣ जन्माष्टमी पर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। इस उपाय से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। ये उपाय करने वाले की हर इच्छा पूरी हो सकती है।

9⃣ कृष्ण मंदिर जाकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र की 11 माला जप करें। इस उपाय से आपकी हर समस्या का समाधान हो सकताहै।

मंत्र- क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरि:परमात्मने प्रणत:क्लेशनाशाय गोविंदय नमो नम:

🔟 भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबर धारी भी कहते हैं, जिसका अर्थ है पीले रंग के कपड़े पहनने वाला। जन्माष्टमी पर पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज दान करने से भगवान श्रीकृष्ण व माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं।

1⃣1⃣ जन्माष्टमी की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें तो जीवन में सुख-समृद्धि आने के योग बनाते हैं।

1⃣2⃣ जन्माष्टमी को शाम के समय तुलसी को गाय के घी का दीपक लगाएं और ॐ वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें।


🌷 जन्माष्टमी व्रत-उपवास की महिमा 🌷

➡ 30 अगस्त 2021 सोमवार को जन्माष्टमी

🌹 जन्माष्टमी का व्रत रखना चाहिए, बड़ा लाभ होता है ।इससे सात जन्मों के पाप-ताप मिटते हैं ।

🌹  जन्माष्टमी एक तो उत्सव है, दूसरा महान पर्व है, तीसरा महान व्रत-उपवास और पावन दिन भी है।

 🌹 ‘वायु पुराण’ में और कई ग्रंथों में जन्माष्टमी के दिन की महिमा लिखी है। ‘जो जन्माष्टमी की रात्रि को उत्सव के पहले अन्न खाता है, भोजन कर लेता है वह नराधम है’ - ऐसा भी लिखा है, और जो उपवास करता है, जप-ध्यान करके उत्सव मना के फिर खाता है, वह अपने कुल की 21 पीढ़ियाँ तार लेता है और वह मनुष्य परमात्मा को साकार रूप में अथवा निराकार तत्त्व में पाने में सक्षमता की तरफ बहुत आगे बढ़ जाता है । इसका मतलब यह नहीं कि व्रत की महिमा सुनकर मधुमेह वाले या कमजोर लोग भी पूरा व्रत रखें ।

💥 बालक, अति कमजोर तथा बूढ़े लोग अनुकूलता के अनुसार थोड़ा फल आदि खायें ।

🌹 जन्माष्टमी के दिन किया हुआ जप अनंत गुना फल देता है ।

🌹 उसमें भी जन्माष्टमी की पूरी रात जागरण करके जप-ध्यान का विशेष महत्त्व है। जिसको क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का और अपने गुरु मंत्र का थोड़ा जप करने को भी मिल जाय, उसके त्रिताप नष्ट होने में देर नहीं लगती ।

🌹 ‘भविष्य पुराण’ के अनुसार जन्माष्टमी का व्रत संसार में सुख-शांति और प्राणीवर्ग को रोगरहित जीवन देनेवाला, अकाल मृत्यु को टालनेवाला, गर्भपात के कष्टों से बचानेवाला तथा दुर्भाग्य और कलह को दूर भगानेवाला होता है।

Team FNI with Tarun Bhardwaj


 

गुरुवार, 26 अगस्त 2021

FNI with Tarun Bhardwaj


 

FNI


 

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम

🚩जय सत्य सनातन🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३ 

🌥️    🚩 *सप्तर्षि संवत-५०९७  *🌥️   *🚩विक्रम संवत-२०७८

⛅ 🚩तिथि - चतुर्थी शाम 05:13 तक तत्पश्चात पंचमी

⛅ दिनांक 26 अगस्त 2021

⛅ दिन - गुरुवार

⛅ शक संवत - 1943

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - वर्षा 

⛅ मास - भाद्रपद

⛅ पक्ष - कृष्ण 

⛅ नक्षत्र - रेवती रात्रि 10:29 तक तत्पश्चात अश्विनी

⛅ योग - गण्ड 27 अगस्त प्रातः 05:26 तक तत्पश्चात वृद्धि

⛅ राहुकाल - दोपहर 02:15 से शाम 03:50 तक

⛅ सूर्योदय - 06:21 

⛅ सूर्यास्त - 18:58 

⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण -


🌷 जन्माष्टमी 🌷

➡ 30 अगस्त 2021 सोमवार को जन्माष्टमी है ।

🌹  भारतवर्ष में रहनेवाला जो प्राणी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करता है, वह सौ जन्मों के पापों से मुक्त हो जाता है | - ब्रह्मवैवर्त पुराण


🌷 गर्भवती देवी के लिये–जन्माष्टमी व्रत 🌷

👩🏻 जो गर्भवती देवी जन्माष्टमी का व्रत करती हैं..... उसका गर्भ ठीक से पेट में रह सकता है और ठीक समय जन्म होता है..... ऐसा भविष्यपुराण में लिखा है |


🌷 हजार एकादशी का फल देनेवाला व्रत 🌷

🌹 जन्माष्टमी के दिन किया हुआ जप अनंत गुना फल देता है । उसमें भी जन्माष्टमी की पूरी रात, जागरण करके जप-ध्यान का विशेष महत्व है ।

🌹 भविष्य पुराण में लिखा है कि जन्माष्टमी का व्रत अकाल मृत्यु नहीं होने देता है । जो जन्माष्टमी का व्रत करते हैं, उनके घर में गर्भपात नहीं होता ।

🌹 एकादशी का व्रत हजारों - लाखों पाप नष्ट करनेवाला अदभुत ईश्वरीय वरदान है लेकिन एक जन्माष्टमी का व्रत हजार एकादशी व्रत रखने के पुण्य की बराबरी का है ।

🌹 एकादशी के दिन जो संयम होता है उससे ज्यादा संयम जन्माष्टमी को होना चाहिए ।

बाजारु वस्तु तो वैसे भी साधक के लिए विष है लेकिन जन्माष्टमी के दिन तो चटोरापन, चाय, नाश्ता या इधर - उधर का कचरा अपने मुख में न डालें ।

🌹 इस दिन तो उपवास का आत्मिक अमृत पान करें ।अन्न, जल, तो रोज खाते - पीते रहते हैं, अब परमात्मा का रस ही पियें । अपने अहं को खाकर समाप्त कर दें।

मंगलवार, 24 अगस्त 2021

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम

 🚩जय सत्य सनातन🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३ 

🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७  --🌥️----🚩विक्रम संवत-२०७८

⛅ 🚩तिथि - द्वितीया शाम 04:04 तक तत्पश्चात तृतीया

⛅ दिनांक 24 अगस्त 2021

⛅ दिन - मंगलवार

⛅ शक संवत - 1943

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - शरद 

⛅ मास - भाद्रपद

⛅ पक्ष - कृष्ण 

⛅ नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद रात्रि 07:48 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद

⛅ योग - सुकर्मा सुबह 07:00 तक तत्पश्चात धृती

⛅ राहुकाल - शाम 03:51 से शाम 05:26 तक 

⛅ सूर्योदय - 06:21 

⛅ सूर्यास्त - 19:00 

⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण - मंगलागौरी पूजन

 💥 विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

             

🌷 कजरी तीज 🌷

🌹 भाद्रपद मास के तीसरे दिन यानी भाद्रपद कृष्ण तृतीया तिथि (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार श्रावण मास तृतीया तिथि) इस बार (25 अगस्त, बुधवार) विशेष फलदायी होती है, क्योंकि यह तिथि माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन भगवान शंकर तथा माता पार्वती के मंदिर में जाकर उन्हें भोग लगाने तथा विधि-विधान पूर्वक पूजा करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इस दिन कजरी तीज का उत्सव भी मनाया जाता है। कजरी तीज को सतवा तीज भी कहते हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को फूल-पत्तों से सजे झूले में झुलाया जाता है। चारों तरफ लोक गीतों की गूंज सुनाई देती है।

🌹 कई जगह झूले बांधे जाते हैं और मेले लगाए जाते हैं। नवविवाहिताएं जब विवाह के बाद पहली बार पिता के घर आती हैं तो तीन बातों के तजने (त्यागने) का प्रण लेती है- पति से छल कपट, झूठ और दुर्व्यवहार और दूसरे की निंदा। मान्यता है कि विरहाग्नि में तप कर गौरी इसी दिन शिव से मिली थी। इस दिन पार्वती की सवारी निकालने की भी परम्परा है। व्रत में 16 सूत का धागा बना कर उसमें 16 गांठ लगा कर उसके बीच मिट्टी से गौरी की प्रतिमा बना कर स्थापित की जाती है तथा विधि-विधान से पूजा की जाती है।


🌷 विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए 🌷

👉 25 अगस्त 2021 बुधवार को संकष्ट चतुर्थी है (चन्द्रोदय रात्रि 09:10) 

🌹 शिव पुराण में आता हैं कि  हर महिने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :

🌷 ॐ गं गणपते नमः ।

🌷 ॐ सोमाय नमः ।


‪🌷 चतुर्थी‬ तिथि विशेष 🌷

 चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।

📆 हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं। 

🌹 पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।

🌹 शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥

➡ “ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।

शनिवार, 21 अगस्त 2021

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम

🚩जय सत्य सनातन🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३ 

🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७  *🌥️   *🚩विक्रम संवत-२०७८

⛅ 🚩तिथि - चतुर्दशी शाम 07:00 तक तत्पश्चात पूर्णिमा

⛅ दिनांक 21 अगस्त 2021

⛅ दिन - शनिवार

⛅ शक संवत - 1943

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - वर्षा 

⛅ मास - श्रावण

⛅ पक्ष - शुक्ल 

⛅ नक्षत्र - श्रवण रात्रि 08:22 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

⛅ योग - सौभाग्य दोपहर 12:55 तक तत्पश्चात शोभन

⛅ राहुकाल - सुबह 09:30 से से सुबह 11:06 तक

⛅ सूर्योदय - 06:19 

⛅ सूर्यास्त - 19:02 

⛅ दिशाशूल - पूर्व दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा, नारियली पूर्णिमा, ऋक् श्रावणी

 💥 विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)


🌷 विद्यार्थी विशेष 🌷

👧🏻 विद्यार्थी पढ़ने में ज्यादा कमजोर हो तो  |.. पढ़ नहीं सकता तो उसको सिखा दें ॐ हयग्रीवाय नम : ॐ हयग्रीवाय नम : ॐ हयग्रीवाय नम : ॐ हयग्रीवाय नम :अपने आराध्य को स्मरण करके जप करें  |

🌹  भगवान विष्णु के चौबीस अवतार थे उसमे हयग्रीव अवतार हैं | ये अग्निपुराण में अग्निदेव वशिष्ठ से कहते हैं |

💥 विशेष - 22 अगस्त 2021 रविवार को हयग्रीव जयंती हैं ।


🌷 रक्षाबंधन के दिन 🌷

➡ 22 अगस्त 2021 रविवार को रक्षाबंधन है ।

🌹 यदि आप भी इस रक्षाबंधन पर धन व व्यापार से जुड़ी सभी परेशानियां खत्म करना चाहते हैं तो अपनाएं ये ज्योतिष शास्त्र के आसान उपाय...

➡ रक्षाबंधन पर करें इन 10 में से कोई 1 काम, हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

👉🏻 व्यापार वृद्धि के लिए

रक्षाबंधन के दिन महालक्ष्मी मंदिर में या घर पर ही देवी लक्ष्मी का पूजन कर दूध, चावल, केला व पंच मेवा से  बनी खीर देवी को अर्पण करें व बालकों में प्रसाद बांटे।

👉🏻 शत्रु ज्यादा परेशान कर रहे हों तो

शत्रु परेशान कर रहे हों तो रक्षाबंधन के दिन हनुमानजी को चोला चढ़ाकर, गुड़ का भोग लगाएं व गुलाब के फूल चढ़ाएं । इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

👉🏻 दरिद्रता दूर करने के लिए

कोई भी ऐसा पौधा जो वटवृक्ष के नीचे उगा हुआ हो, राखी के दिन उसे अपने घर के किसी गमले में लाकर लगा लें। ऐसा करने से दरिद्रता दुर होती है और घर में स्थाई लक्ष्मी का निवास होता है।

👉🏻 पैसा वापस न मिल रहा हो तो

किसी ने आपसे पैसा उधार लिया हो और वापस न लौटा रहा हो तो रक्षाबंधन के दिन सूखे कपूर का काजल बनाकर एक कागज पर उसका नाम इस काजल से लिखकर एक भारी पत्थर से दबा दें।पैसा बहुत जल्दी वापस मिल जाएगा।

 👉🏻 बीमार रहते हों तो

यदि आप अक्सर बीमार रहते हैं तो रात को एक सिक्का सिरहाने रखें और सुबह उस सिक्के को श्मशान में बाहर से फेंक आएं।ये बीमारी की समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी।

👉🏻 व्यापार में सफलता न मिल रही हो तो

यदि आप व्यापार में लगातार असफल हो रहे हों तो रक्षाबंधन के दिन दोपहर में पांच कागजी नींबू, एक मुट्ठी काली मिर्च व एक मुट्ठी पीली सरसों के साथ रख दें।अगले दिन सुबह इन सभी चीजों को किसी समसान स्थान पर गाड़ दें।

👉🏻 ऋण मुक्ति के लिए

रक्षाबंधन के दिन गेहूँ के आटे में गुड़ मिलाकर पुए बनाएं और किसी हनुमान मंदिर में जाकर चढ़ाएं और गरीबों में बाँट दें।कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।

👉🏻 धन-समृद्धि के लिए

अगर आप अपार धन-समृद्धि चाहते हैं, तो रक्षाबंधन के दिन लाल रंग के मिट्टी के घड़े में नारियल रखकर उस पर लाल कपड़ा ढ़ककर झोली बांधकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।

👉🏻 आर्थिक काम में असफलता मिल रही हो तो

सरसों के तेल में सिके गेहूँ के आटे व पुराने गुड़ से तैयार सात पुए, सात मदार (आक) के फूल, सिंदूर, आटे से तैयार सरसों के तेल का दीपक, पत्तल या अरंडी के पत्ते पर रखकर रक्षाबंधन की रात में किसी चौराहे पर रख कर कहें - हे मेरे दुर्भाग्य तुझे यही छोड़े जा रहा हूं कृपा करके मेरा पीछा ना करना।

👉🏻 कार्य सिद्धि के लिए

रक्षाबंधन के दिन गणेशजी के चित्र के सामने लौंग व सुपारी रखें।जब भी कहीं काम पर जाना हो, तो इस लौंग और सुपारी को साथ ले कर जाएं, तो काम सिद्ध होगा।

शुक्रवार, 20 अगस्त 2021

हाईटेंशन लाइन शिफ्ट करने की मांग

नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर जी ब्लॉक सेक्टर 9 में फैक्ट्रियों से 1 फीट की दूरी से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन शिफ्ट करने की मांग की है ।

उन्होंने लिखा कि फ़ैक्टरिओ के इतने समीप होने के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं और भविष्य में भी हादसे हो सकते हैं तथा इस संबंध में पहले भी कई बार विभाग को ले चुके हैं लेकिन अभी तक विद्युत विभाग ने लाइन शिफ्ट नहीं की है । 

मनमोहन को काले झंडे दिखाने वाले बने हुए हैं प्रियंका के सलाहकार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व प्रधानमंत्री को कभी काले झंडे दिखाने वाला एक शख्स उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बतौर महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मुख्य सलाहकार के तौर पर तैनात है . ऐसा लगता है कि यह चुनाव में कांग्रेस पार्टी का बेड़ा गर्क करने के लिए ही पार्टी में आए हैं . 

यह चर्चा कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं के बीच नहीं बल्कि 24 अकबर रोड पर हो रही है कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व् कांग्रेस के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 2005 में जेएनयू के गेट पर काले झंडे दिखाने वाले इस वामपंथी विचारधारा के व्यक्ति को कैसे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपना प्रतिनिधि बनाकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस में रोपा हुआ है . पूरे प्रदेश में इस शख्स की कार्यशैली से कोई भी कांग्रेसी कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी खुश नहीं है और ना ही इनका कोई प्रभाव प्रदेश में दिखाई दे रहा है. 

वहीं कुछ कार्यकर्ता तो यहां तक कहते हैं कि इन्होने कार्यालय को अय्याशी का अड्डा बना दिया है. जो भी हो यह देखने का काम आलाकमान का है . वैसे भी पार्टी प्रदेश में बेहाल है और 2022 में भी कोई चमत्कार की उम्मीद प्रियंका गांधी के नेतृत्व में होने वाली नहीं है.  

नारायण नारायण !

 

गुरुवार, 19 अगस्त 2021

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम

🚩जय सत्य सनातन🚩


🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३ 

🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७  *🌥️   *🚩विक्रम संवत-२०७८

⛅ 🚩तिथि - द्वादशी रात्रि 10:54 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

⛅ दिनांक 19 अगस्त 2021

⛅ दिन - गुरुवार

⛅ शक संवत - 1943

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - वर्षा 

⛅ मास - श्रावण

⛅ पक्ष - शुक्ल 

⛅ नक्षत्र - पूर्वाषाढा रात्रि 10:42 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा

⛅ योग - प्रीति शाम 06:18 तक तत्पश्चात आयुष्मान्

⛅ राहुकाल - दोपहर 02:18 से शाम 03:54 तक 

⛅ सूर्योदय - 06:19 

⛅ सूर्यास्त - 19:04 

⛅ दिशाशूल - दक्षिण दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण - प्रवित्रा-दामोदर द्वादशी

 💥 विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)


🌷 रक्षाबंधन 🌷

🌹 22 अगस्त 2021 रविवार को रक्षाबंधन है ।

➡ सर्वरोगोपशमनं सर्वाशुभविनाशनम् ।

सकृत्कृते नाब्दमेकं येन रक्षा कृता भवेत् ।।

🌹 इस पर्व पर धारण किया हुआ रक्षासूत्र सम्पूर्ण रोगों तथा अशुभ कार्यों का विनाशक है ।इसे वर्ष में एक बार धारण करने से वर्षभर मनुष्य रक्षति हो जाता हैं ।(भविष्य पुराण)


🌷 प्रदोष व्रत 🌷

🌹 हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 20 अगस्त, शुक्रवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…

 👉🏻 ऐसे करें व्रत व पूजा

🌹 - प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।

🌹 - इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।

🌹 - पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।

🌹 - भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।

🌹 - भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।

 👉🏻 ये उपाय करें

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।


🌷 मनु स्मृति 🌷

🌹  भाई और बहन के लिए रक्षाबंधन (22 अगस्त, रविवार) एक महापर्व की तरह है। रक्षाबंधन भाई और बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भाई अपनी बहन को प्यार के साथ-साथ कई तरह के उपहार भी देता है। मनु स्मृति में तीन ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जो घर की महिलाओं को देने से घर में शांति और उन्नति बनी रहती है।

 🌷 श्लोक-

यत्र नार्यस्तु पूज्यते, रमन्ते तत्र देवताः।

➡ मनु स्मृति: बहन को जरूर दें ये 3 चीजें, हर काम में मिलेगी सफलता, होंगे लाभ

1⃣ वस्त्र

वस्त्र यानी कपड़े। सजना-सवरना, श्रृंगार करना ये सब महिलाओं को सबसे प्रिय होता है। मनुस्मृति के अनुसार, जिस घर के पुरुष अपनी पत्नी, माता या बहन को अच्छे वस्त्र प्रदान करते हैं, उस घर पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं। ऐसे घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है और सभी कामों में सफलता मिलती है। स्त्री को घर की लक्ष्मी माना जाता है, अगर महिलाएं गंदे या मैले कपड़े पहन कर रहती हैं या घर के पुरुष अपनी पत्नी, मां या बहन को समय-समय पर अच्छे वस्त्र नहीं प्रदान करते तो ऐसे घर पर लक्ष्मी रूठ जाती है।

2⃣ आभूषण

आभूषण यानी गहने। गहने महिलाओं की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। जिस घर की महिलाएं खुश रहती हैं, वहां देवताओं का निवास माना जाता है। हर मनुष्य को अपने घर की महिलाओं को सुंदर गहने उपहार में देना चाहिए। जिस घर की महिलाएं अच्छे कपड़े और गहनों से श्रृंगार करती है, वहां कभी दरिद्रता नहीं रहती। ऐसे घर में हमेशा खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है ।

3⃣ मधुर वचन

महिलाओं को पूजनीय माना जाता है। कई ग्रंथों और पुराणों में महिलाओं का सम्मान करने की बात कही गई है। मनुस्मृति के अनुसार, जिस घर में महिलाओं से बुरी तरह से बात की जाती है या उनका सम्मान नहीं किया जाता, ऐसे घर में भगवान भी नहीं रहते। स्त्रियों का सम्मान न करने वाले मनुष्य को हर समय किसी न किसी परेशानी का सामान करना ही पड़ता है। इसलिए मनुष्य को हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और अपने घर की स्त्रियों के साथ हर समय प्रेम और आदर से ही व्यवहार करना चाहिए।

बुधवार, 18 अगस्त 2021

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम

🚩जय सत्य सनातन🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३ 

🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७  *🌥️   *🚩विक्रम संवत-२०७८

⛅ 🚩तिथि - एकादशी रात्रि 01:05 तक तत्पश्चात द्वादशी

⛅ दिनांक 18 अगस्त 2021

⛅ दिन - बुधवार

⛅ शक संवत - 1943

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - वर्षा 

⛅ मास - श्रावण

⛅ पक्ष - शुक्ल 

⛅ नक्षत्र - मूल रात्रि 12:07 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा

⛅ योग - विष्कम्भ रात्रि 09:10 तक तत्पश्चात प्रीति

⛅ राहुकाल - दोपहर 12:42 से दोपहर 02:18 तक

⛅ सूर्योदय - 06:19 

⛅ सूर्यास्त - 19:09 

⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण - पुत्रदा - पवित्रा एकादशी

 💥 विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l   राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।

💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l

💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।

💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।

💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।


🌷 पुत्रदा एकादशी 🌷

➡ 18 अगस्त 2021 बुधवार को प्रातः 03:21 से रात्रि 01:05 तक (यानी 18 अगस्त, बुधवार को पूरा दिन ) एकादशी है ।

💥 विशेष - 18 अगस्त, बुधवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।

🌹 पुत्रदा एकादशी ( पुत्र की इच्छा से इसका व्रत करनेवाला पुत्र पाकर स्वर्ग का अधिकारी भी हो जाता है |)


🌷 वैदिक रक्षा-सूत्र ( रक्षाबंधन) 🌷

🌹 वैदिक रक्षाबंधन - प्रतिवर्ष श्रावणी-पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्यौहार होता है, इस बार 22 अगस्त 2021 रविवार के दिन है। इस दिन बहनें अपने भाई को रक्षा-सूत्र बांधती हैं । यह रक्षा सूत्र यदि वैदिक रीति से बनाई जाए तो शास्त्रों में उसका बड़ा महत्व है ।

🌷 वैदिक रक्षा सूत्र बनाने की विधि 🌷

🌹  इसके लिए ५ वस्तुओं की आवश्यकता होती है -

(१) दूर्वा (घास) (२) अक्षत (चावल) (३) केसर (४) चन्दन (५) सरसों के दाने ।

🌹  इन ५ वस्तुओं को रेशम के कपड़े में लेकर उसे बांध दें या सिलाई कर दें, फिर उसे कलावा में पिरो दें, इस प्रकार वैदिक राखी तैयार हो जाएगी ।

🌷 इन पांच वस्तुओं का महत्त्व 🌷

➡ (१) दूर्वा - जिस प्रकार दूर्वा का एक अंकुर बो देने पर तेज़ी से फैलता है और हज़ारों की संख्या में उग जाता है, उसी प्रकार मेरे भाई का वंश और उसमे सदगुणों का विकास तेज़ी से हो । सदाचार, मन की पवित्रता तीव्रता से बढ़ता जाए । दूर्वा गणेश जी को प्रिय है अर्थात हम जिसे राखी बाँध रहे हैं, उनके जीवन में विघ्नों का नाश हो जाए ।

➡ (२) अक्षत - हमारी गुरुदेव के प्रति श्रद्धा कभी क्षत-विक्षत ना हो सदा अक्षत रहे ।

➡ (३) केसर - केसर की प्रकृति तेज़ होती है अर्थात हम जिसे राखी बाँध रहे हैं, वह तेजस्वी हो । उनके जीवन में आध्यात्मिकता का तेज, भक्ति का तेज कभी कम ना हो ।

➡ (४) चन्दन - चन्दन की प्रकृति तेज होती है और यह सुगंध देता है । उसी प्रकार उनके जीवन में शीतलता बनी रहे, कभी मानसिक तनाव ना हो । साथ ही उनके जीवन में परोपकार, सदाचार और संयम की सुगंध फैलती रहे ।

➡ (५) सरसों के दाने - सरसों की प्रकृति तीक्ष्ण होती है अर्थात इससे यह संकेत मिलता है कि समाज के दुर्गुणों को, कंटकों को समाप्त करने में हम तीक्ष्ण बनें ।

🌹 इस प्रकार इन पांच वस्तुओं से बनी हुई एक राखी को सर्वप्रथम गुरुदेव के श्री-चित्र पर अर्पित करें । फिर बहनें अपने भाई को, माता अपने बच्चों को, दादी अपने पोते को शुभ संकल्प करके बांधे ।

🌹 महाभारत में यह रक्षा सूत्र माता कुंती ने अपने पोते अभिमन्यु को बाँधी थी । जब तक यह धागा अभिमन्यु के हाथ में था तब तक उसकी रक्षा हुई, धागा टूटने पर अभिमन्यु की मृत्यु हुई ।

🌹 इस प्रकार इन पांच वस्तुओं से बनी हुई वैदिक राखी को शास्त्रोक्त नियमानुसार बांधते हैं हम पुत्र-पौत्र एवं बंधुजनों सहित वर्ष भर सुखी रहते हैं ।

🌷 रक्षा सूत्र बांधते समय ये श्लोक बोलें 🌷

 येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबलः ।

तेन त्वाम रक्ष बध्नामि, रक्षे माचल माचल: ।

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...