बुधवार, 13 अक्टूबर 2021

नोएडा: 'पोस्टर वार', कुछ नेता कर रहे हैं शहर को गंदा

दर्पण संवाददाता 

नोएडा। नोएडा शहर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने एक और अथक प्रयास कर रहा है वहीं दूसरी और कुछ छूटभाइये नेता नोएडा के सारजनिक स्थानों पर पोस्टर और दीवारों को पुतवाकर पूरे शहर को गंदा करने का निंदनीय प्रयास कर रहे हैं

नोएडा की कई आरडब्ल्यूए संगठन ने कुछ नेताओं द्वारा पोस्टरों दीवारों पर अपना नाम पुतवाने की निंदा करते हुए नोएडा प्राधिकरण जिला प्रशासन को शिकायत दी है इनके ऊपर शहर को गंदा करने के लिए जुर्माना लगाया जाये और ऐसे लोगों को समाज विरोधी घोषित किया जाए

वहीं उन्होंने तमाम क्षेत्रों के निवासियों से अपील भी की है कि ऐसे नेता जो शहर को अपनी हरकतों के चलते गंदा कर रहे हैं उन दलों को वोट ना दी जाए । नोएडा के निवासियों के अनुसार कांग्रेस पार्टी के कुछ बड़े नेता पोस्टर बाजी करके दीवार- चौराहे -मकान -स्कूलों को गंदा कर रहे हैं और अपने आप को एक दूसरे से बड़ा नेता घोषित करने की होड़ लगी हुई है और पूरे शहर की दीवारों को बदरंग कर दिया है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...