बुधवार, 21 मई 2025

महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के लिए अभिजीत अय्यर मित्रा को हाईकोर्ट की फटकार

 अदालत ने न्यूजलॉन्ड्री के साथ काम करने वाली नौ महिला पत्रकारों की याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने मित्रा के वकील से कहा, "सभ्य समाज में ऐसी भाषा और शब्दों की अनुमति नहीं है। पहले आप पोस्ट हटाइए, फिर हम आपकी बात सुनेंगे।" बता दें कि अभिजीत अय्यर मित्रा के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था। याचिका में कहा गया कि मित्रा ने महिला पत्रकारों के साथ-साथ उनके संगठन के खिलाफ भी अपमानजनक शब्दों और गालियों का इस्तेमाल किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES