सोमवार, 14 अक्टूबर 2024

बच्ची समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत

 पुन्हाना। दशहरा का मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों सहित 5 वर्षीय बच्ची की ट्रैक्टर ट्राली से टकराने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, आठ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES