मंगलवार, 16 जनवरी 2024

एमिटी कॉलेज के चारों ओर सड़कों पर जाम

नोएडा। सेक्टर 100 स्थित अमेठी कॉलेज के चारों ओर सड़कों पर खड़ी गाड़ियों के कारण हर समय जाम लगा रहता है, जिसके कारण सेक्टर 94 स्थित शमशान गोल चक्कर से लेकर अमेठी कॉलेज तक सुबह से लेकर शाम तक जबरदस्त जाम लगता है। नोएडा- ग्रेटर नोएडा में यातायात कर्मियों की कोई कमी न होने के बावजूद पूरे नोएडा शहर में यातायात की सुगमता एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। अक्सर देखा गया है कि शहर की उन सड़कों पर जहां अक्सर जाम लगता है कोई भी पुलिसकर्मी अथवा यातायात कर्मी नजर नहीं आता, लेकिन जहां जाम नहीं लगता वहां पर कई-कई पुलिसकर्मी दिखाई दे जाते हैं। आने वाले समय में नोएडा की तस्वीर अभी से ही लगने वाला जाम दिखा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...