शनिवार, 23 जुलाई 2022

मिमी चक्रवर्ती ने रणवीर सिंह के फोटोशूट पर उठाए सवाल

 बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने हाल ही में रणवीर सिंह के फोटोशूट पर रिएक्ट किया है। मिमी ने सोशल मीडिया पर रणवीर की फोटो शेयर करते हुए सवाल किया कि अगर एक महिला इस तरह से पोज देती तो क्या लोग इसी तरह रिस्पॉन्स करते। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि हम इक्वलिटी की बात करते हैं, लेकिन इक्वलिटी है कहां?

रणवीर के फोटोशूट पर मिमी ने किया रिएक्ट
मिमी ने लिखा, "इंटरनेट पर रणवीर सिंह के नए फोटोशूट के बाद तहलका मच गया। ज्यादातर लोग इस पर रिएक्ट करते हुए फायर इमोजी ही शेयर कर रहे हैं। मैं सोच रही थी कि अगर ये लड़की होती तो क्या तब भी लोग इतनी ही तारीफ करते? या फिर अब तक आप लोगों ने उसका घर जला दिया होता। उसे जान से मारने की धमकी मिल चुकी होती और उसे शर्मसार किया जाता।"

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...