शनिवार, 23 जुलाई 2022

'भाभी जी घर पर हैं' के मलखान का निधन

 दीपेश भान क्रिकेट खेलते हुए गिर पड़े थे

पापुलर टीवी शो भाभी जी घर पर हैं के एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया है। एक्टर शुक्रवार को क्रिकेट खेलते हुए गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपेश ने भाभीजी घर पर हैं में मलखान सिंह को रोल प्ले किया था।

शो के असिस्टेंट डायरेक्टर ने किया कंफर्म
एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है। साथ ही शो के एक्टर वैभव माथुर ने भी इस खबर को कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा, "हां अब वो नहीं रहे। इस पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहता, क्योंकि बोलने को कुछ बचा ही नहीं है।"

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...