शनिवार, 23 जुलाई 2022

कृषि विवि. परिसर से 70 क्विंतल लकड़ी बेची गई:अवैध तरीके से पेड़ों के कटान किए जाने पर संपत्ति अधिकारी पर मुकदमा

 आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में बिना मूल्यांकन के 70 क्विंतल लकड़ी काटने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। नीलामी की आड़ में ठेकेदार ने विश्वविद्यालय के संपत्ति अधिकारी की मिलीभगत से 24 प्रतिबंधित पेड़ों को काटा था। गुरुवार को विवि. प्रशासन ने कार्रवाई की है।

कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह के निर्देश के बाद प्रभारी सुरक्षा अधिकारी आरके सिंह कुमारगंज थाने पहुंचे। अवैध कटान करने वाले ठेकेदार ओमप्रकाश तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

आरोपी को ही बनाया जांच कमेटी का सदस्य
सुरक्षा अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि फिलहाल ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोड लकड़ी सहित अवैध कटान की गई लकड़ी को विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया है। कुलपति ने संपत्ति अधिकारी डॉ. सीताराम मिश्रा को ही प्रकरण में गठित जांच कमेटी का सदस्य बना दिया गया है।

थानाध्यक्ष कुमारगंज विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी आरके सिंह की तहरीर पर ठेकेदार के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल शुरू हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...