शनिवार, 23 जुलाई 2022

अयोध्या में निकली धूप:3 दिन बाद मौसम में हुआ बदलाव, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

 अयोध्या में 3 दिन बाद धूप निकल गई है। इससे मौसम खुशनुमा बना हुआ है। शुक्रवार को हुई 3 घंटे की बारिश के बाद रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अयोध्या और देवीपाटन मंडल के 9 जिलों में आगामी 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज
बुधवार से शुरू हुई बारिश के चलते 3 दिन आसमान में घने बादल रहे। 3 दिन बाद अयोध्या में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। शनिवार को धूप निकली। जिसके चलते सुबह का मौसम खुशनुमा नजर आया। हालांकि सुबह निकली तेज धूप से एक बार फिर लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES