मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022

*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

 *🚩जय सत्य सनातन🚩*

🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३

🌥️ *🚩विक्रम संवत-२०७८*

⛅ *🚩तिथि - चतुर्दशी रात्रि ०९:४२ तक तत्पश्चात*

⛅ *दिनांक - १५ फरवरी २०२२*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *शक संवत -१९४३*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसन्त

⛅ *मास - माघ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल

⛅ *नक्षत्र - पुष्य दोपहर ०१:४९ तक तत्पश्चात अश्लेशा*

⛅ *योग - सौभाग्य रात्रि ०९:१८ तक तत्पश्चात शोभन*

⛅  *राहुकाल - शाम ०३:४५ से शाम ०५:११ तक*

⛅ *सूर्योदय - ०७:१०*

⛅ *सूर्यास्त - १८:३५*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण -*

💥 *विशेष - चतुर्दशी,पूर्णिमाऔर व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः २७-२९-३८)*

 

🌷 *माघी पूर्णिमा* 🌷

 *ऐसे तो माघ की प्रत्येक तिथि पुण्यपर्व है, तथापि उनमें भी माघी पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्त्व है इस दिन स्नानादि से निवृत्त होकर भगवत्पूजन, श्राद्ध तथा दान करने का विशेष फल है माघी पूर्णिमा के दिन तिल, सूती कपडे, कम्बल, रत्न, पगडी, जूते आदि का अपने वैभव के अनुसार दान करके मनुष्य स्वर्गलोक में सुखी होता है मत्स्य पुराण के अनुसार इस दिन जो व्यक्तिब्रह्मवैवर्त पुराण का दान करता है, उसे ब्रह्मलोक की प्राप्ति होती है (मत्स्यपुराण ५३ ३५)*

 

🌷 *माघी पूर्णिमा* 🌷

 *धर्म शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि को विशेष फलदाई माना गया है। उन सभी पूर्णिमाओं में माघी पूर्णिमा (इस बार 16 फरवरी, बुधवार) का महत्व कहीं अधिक है। पुराणों के अनुसार, इस दिन विशेष उपाय करने से धन की देवी मां लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती हैं। और भी कई उपाय इस दिन करने से शुभ फल मिलते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-*

*1. माघी पूर्णिमा माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष तिथि मानी गई है। इस पूर्णिमा की रात लगभग 12 बजे महालक्ष्मी की भगवान विष्णु सहित पूजा करें एवं रात को ही घर के मुख्य दरवाजे पर घी का दीपक लगाएं। इस उपाय से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर उस घर में निवास करती हैं।*

*2. माघी पूर्णिमा की सुबह पास के किसी लक्ष्मी मंदिर में जाएं और 11 गुलाब के फूल अर्पित करें। इससे माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा भी आपको प्राप्त होगी और अचानक धन लाभ के योग भी बनेंगे।*

*3. माघी पूर्णिमा की सुबह पूरे विधि-विधान से माता सरस्वती की भी पूजा की जाती है। इस दिन माता सरस्वती को सफेद फूल चढ़ाएं खीर का भोग लगाएं। विद्या, बुद्धि देने वाली यह देवी इस उपाय से विशेष प्रसन्न होती हैं।*

*4. पितरों के तर्पण के लिए भी यह दिन उत्तम माना गया है। इस दिन पितरों के निमित्त जलदान, अन्नदान, भूमिदान, वस्त्र एवं भोजन पदार्थ दान करने से उन्हें तृप्ति होती है। जोड़े सहित ब्राह्मणों को भोजन कराने से अनन्त फल की प्राप्ति होती है।*

*5. वैसे तो सभी पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की पूजा होती है  किंतु माघ मास की पूर्णिमा पर इसका महत्व बढ़कर बताया गया है। शाम को भगवान सत्यनारायण की पूजा कर, धूप दीप नैवेद्य अर्पण करें। भगवान सत्यनारायण की कथा सुनें।*

*6. माघी पूर्णिमा पर दान का भी विशेष महत्व है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन जरूरतमंदों को तिल, कंबल, कपास, गुड़, घी, मोदक, जूते, फल, अन्न आदि का दान करना चाहिए।*

🕉️

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022

*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

 *🚩जय सत्य सनातन🚩*

 🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३

🌥️ *🚩विक्रम संवत-२०७८*

⛅ *🚩तिथि - नवमी सुबह ११:०८ तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *दिनांक - १० फरवरी २०२२*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *शक संवत -१९४३*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर

⛅ *मास - माघ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल

⛅ *नक्षत्र - रोहिणी ११ फरवरी रात्रि ०३:३२ तक तत्पश्चात मृगशिरा*

⛅ *योग - इन्द्र  शाम ०६:५० तक तत्पश्चात वैधृति*

⛅  *राहुकालदोपहर ०२:# से शाम ०३:४४ तक*

⛅ *सूर्योदय - ०७:१३*

⛅ *सूर्यास्त - १८:३२*

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - महानंदा नवमी*

💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः २७:२९:३४)*

    

🌷 *नौकरी की समस्या या घर में परेशानी* 🌷

 

*नौकरी की परेशानी हो तो बत्तीवाली दिया मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी की मूर्ति के सामने जलाएं | संकल्प करें कि हमारी ये समस्या है,प्रभु दूर हो जाये| जरुर दूर होगी |*

  *घर में ज्यादा कष्ट और परेशानियाँ हो तो घर में पूजा की जगह प़र रोज बत्ती वाली दिया जलाएं और संकल्प करें कि हमारी ये समस्या दूर हो जाये|*

 

🌷 *यदि कोई शिशु रात को चौंकता है* 🌷

😩 *यदि कोई शिशु रात को चौंकता है, उसे नींद नहीं आती, माँ को जगाता है, परेशान रहता है तो उसके सिरहाने के नीचे फिटकरी रख दें। इससे उसे बढ़िया नींद आयेगी।*

 

🌷 *अथर्व मंत्र विधि* 🌷

🚩 *कोई भी रोग हो, कोई भी परेशानी हो " अच्युताय नमः, गोविन्दाय नमः, अनंताय नमः नामभेशजात" (अच्युताय नमः - जो कभी चुय्त नहीं होते, गोविन्दाय नमः - जिनकी सत्ता से इन्द्रियाँ विचरण करती हैं, अनंताय नमः- जिसकी सत्ता से शक्ति, सामर्थ्य कृपा का कोई अंत नहीं) इस मंत्र से अभिमंत्रित करके गंगा जल या तुलसी के पत्ते खाएं या दूसरों को दें तो रोगों नीच विचारों में गिरने से बचता है l इसे बोलते हैं, अथर्व मंत्र विधि ........... ऐसा रोज़ सुमिरन करें l*

🕉️

बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

*🚩जय सत्य सनातन🚩

 🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३

🌥️ *🚩विक्रम संवत-२०७८*

⛅ *🚩तिथि - अष्टमी सुबह 08:32 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *दिनांक - 09 फरवरी 2022*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर

⛅ *मास - माघ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल

⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका रात्रि 12:23 तक तत्पश्चात रोहिणी*

⛅ *योग - ब्रह्म शाम 05:52 तक तत्पश्चात इन्द्र*

⛅  *राहुकाल - दोपहर 12:53 से दोपहर 02:18 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:13*

⛅ *सूर्यास्त - 18:32*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से सुबह 08:32) तक*

💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

 

🌷 *अस्थिरोग* 🌷

💪🏻 *जिनकी अस्थियाँ जकड गयी हो, टूट गयी हों, टेडी-मेढ़ी हो गयी हों अथवा जिनकी अस्थियों में पीड़ा होती हो, उनके लिए शीत ऋतू में लहसुन का उचित मात्रा में सेवन बहुत लाभदायी है l लहसुन के छिलके उतारकर रात को खट्टी छाछ में भिघोकर रखें l सुबह धोके पीसकर रस निकालें l से ग्राम रस में उतना ही तिल का तेल अथवा घी मिलाकर पियें l आहार सात्विक, सुपाच्य लें l*

💥 *सावधानी : लहसुन तामसी होने के कारण रुग्णावस्था में भी इसका सेवन औषधवत करना चाहिए l*

 

🌷 *भूत-प्रेत भागाने के लिए* 🌷

🐄 *भूत-पिशाच जहाँ रहते हैं, वहां गाय खड़ी कर दो, गाय की सुगंध से भूत अपने आप भागेंगे l किसी के घर में भूत-प्रेत का वास हो, तो गाय का गोबर अथवा गाय का झरण छिटका करो l गाय का कंडा जलाओ, उस पे थोड़ा गाय का घी डाल दो, अपने आप भागेंगे, भगाना नहीं पड़ेगा l अगर किसी व्यक्ति के  अंदर भूत घुसे हैं तो उसे उसी धूप वाले कमरे में बिठाओ, भूत भाग जायेंगे l*

🕉️


सोमवार, 7 फ़रवरी 2022

लुधियाना में कार पर झंडा फेंका, राहुल गांधी के मुंह पर लगा

 पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। चलती कार में एक युवक ने राहुल गांधी की कार पर झंडा फेंक दिया। जो उनके मुंह पर लगा। हालांकि उसके बाद राहुल गांधी ने शीशा बंद कर लिया। पूरे मामले में कांग्रेस सरकार की फजीहत न हो, इसलिए कांग्रेसियों ने पूरे मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। यह घटना रविवार की है, जब राहुल गांधी पंजाब में सीएम चेहरे की घोषणा के लिए लुधियाना आए थे।

जिस वक्त घटना हुई, कार पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ चला रहे थे। राहुल गांधी उनके साथ आगे बैठे थे। पीछे सीएम चरणजीत चन्नी और नवजोत सिद्धू बैठे हुए थे।

पार्टी से बगावत कर चुके पायलट को इतनी तरजीह क्यों?

 कांग्रेस ने पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में स्टार कैंपेनर बनाया है। जबकि न वो सरकार में हैं, न संगठन में।

44 साल के सचिन पायलट को कांग्रेस ने पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में स्टार कैंपेनर बनाया है। जबकि न वो सरकार में हैं, न संगठन में। पार्टी से एक बार बगावत भी कर चुके हैं। फिर अचानक पायलट को इतनी तरजीह क्यों दी जा रही है।

सचिन पायलट को स्टार कैंपेनर बनाने को कांग्रेस आलाकमान के सियासी संदेश के रूप में देखा जा रहा है। डेढ़ साल पहले जुलाई 2020 में पायलट की ओर से राजस्थान में बगावत करने के बाद यह कहा जा रहा था कि पायलट को पूरी तरह से किनारे कर दिया जाएगा।

अब जो घटनाक्रम हो रहे हैं, उससे लग रहा है कि सचिन को जल्द ही आलाकमान बड़ा पद दे सकता है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि सचिन के खेमे के सभी लोगों को राजस्थान सरकार में एडजस्ट कर दिया गया है। अब बाहरी राज्यों में उन्हें कांग्रेस ने प्रचार के लिए भेजा है। पायलट पूरी ताकत से कांग्रेस के लिए हर राज्य में जाकर वोट भी मांग रहे। पूरी तरह से सक्रिय हैं।

ऐसे में साफ है कि भविष्य में वे राजस्थान में गहलोत की जगह लेने वाले सबसे ताकतवर नेता हैं। इन राज्यों के स्टार प्रचारकों की सूची में ऐसे कई नेताओं के नाम तो शामिल हैं, लेकिन उनकी सक्रियता शून्य है। न तो कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे और न ही पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे।

*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

*🚩जय सत्य सनातन🚩*

 

🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३

🌥️ *🚩विक्रम संवत-२०७८*

⛅ *🚩तिथि - सप्तमी ०८ फरवरी सुबह ०६:१५ तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *दिनांक - ०७ फरवरी २०२२*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *शक संवत -१९४३*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर

⛅ *मास - माघ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल

⛅ *नक्षत्र - अश्विनी शाम ०६:५९  तक तत्पश्चात भरणी*

⛅ *योग - शुभ शाम ०४:४४ तक तत्पश्चात शुक्ल*

⛅  *राहुकाल - सुबह ०८:३८ से सुबह १०:०३ तक*

⛅ *सूर्योदय - ०७:१४*

⛅ *सूर्यास्त - १८:३१*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - रथ- आरोग्य- विधान-अचला- चंद्रभागा सप्तमी, नर्मदा जयंती*

💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः २७-२९-३४)*

 

🌷 *अचला सप्तमी* 🌷

🌹  *अचला सप्तमी ( स्नान, व्रत करके गुरु का पूजन करनेवाला सम्पूर्ण माघ मास के स्नान का फल वर्षभर के रविवार व्रत का पुण्य पा लेता है | यह सम्पूर्ण पापों को हरनेवाली सुख-सौभाग्य की वृद्धि करनेवाली है | )*

💥 *विशेष - 07 फरवरी 2022 सोमवार को अचला सप्तमी है *

 

🌷 *भीष्म अष्टमी* 🌷

👉🏻 *08 फरवरी 2022 मंगलवार को भीष्म अष्टमी, भीष्म श्राद्ध दिवस है | भीष्मजी के नाम से सूर्य को अर्घ्य दें  तो संतान हीन् को संतान मिल सकती है और आरोग्य आदि प्राप्त होता है |*

 

🌷 *भीष्म तर्पण दिवस* 🌷

 *भीष्मजी को जल अर्पण करें और संतान की प्राप्ति की इच्छा करें तो तेजस्वी आत्मा आती है ऐसा 08 फरवरी 2022 मंगलवार को है इस बार शुक्ल अष्टमी तिथि, धवल निबंध ग्रंथ के अनुसार इस तिथि को भीष्म जी का तर्पण दिवस भी है ब्रह्मचारी भीष्म जी का तर्पण करने से लड़के लड़कियाँ तेजस्वी हो सकते हैं।*

🕉️

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...