मंगलवार, 15 जून 2021

निर्वाचन में लापरवाही एडीएम निलंबित

 चंदौली । निर्वाचन कार्य में लापरवाही के आरोप में शासन ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक अनिल कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है ।नियामताबाद ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्यों को प्रतीक चिह्न आवंटन समेत अंतिम सूची जारी करने में तमाम तरह की गड़बड़ियां सामने आई थीं । इसकी शिकायत मिलने पर शासन ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए उक्त कार्रवाई की है । वहीं मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल को पूरे प्रकरण की जांच का निर्देश दिया है । 

कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...