शुक्रवार, 18 जून 2021

अभिनेता अक्षय ने उत्तरी कश्मीर में स्कूल को दिए एक करोड़

 श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा के अग्रिम छोर पर गुरेज में तैनात बीएसएफ के जवान गुरुवार को उस समय खुशी से चहक उठे जब उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को अपने बीच पाया। अक्षय ने यहां एक स्थानीय स्कूल के विकास के लिए एक करोड़ रुपए भी दिए। उन्होंने इस दौरान बीएसएफ कर्मियों के साथ पंजा लड़ाया तो कभी वालीबॉल में हाथ आजमाए। अक्षय कुमार ने कहा कि यहां आना और असली नायकों से मिलना मेरे लिए हमेशा एक सुखद अनुभव होता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...