इटावा / औरैया । जिला बदर व गैंगस्टर , औरैया युवजन सभा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के जुलूस निकालने के मामले में इटावा और औरैया के दो इंस्पेक्टर , तीन दरोगा और तीन सिपाहियों को सोमवार को निलंबित कर दिया गया । इटावा के सीओ सिटी को भी हटा दिया गया है । इटावा जेल से छूटने के बाद जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र ने शनिवार को 200 से अधिक वाहनों के साथ हाईवे पर जुलूस निकाला था । सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इटावा की सिविल लाइन थाना पुलिस ने धर्मेंद्र समेत करीब 200 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी । इटावा के एसएसपी डॉ . बृजेश कुमार सिंह ने रविवार को जेल चौकी प्रभारी को हटा दिया था । एसपी सिटी की जांच के आधार पर सोमवार को सिविल लाइन थाना प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय , एलआईयू प्रभारी पुनीत कुमार शर्मा , बकेवर थाने के महेवा चौकी प्रभारी विष्णुकांत तिवारी , ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल योगेश कुमार , कांस्टेबल अजय कुमार और बृजपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें